सिर्फ बॉलीवुड दोगला नहीं है बल्कि दुनिया भी दोगली है। एक तरफ तो कहते हैं बॉलीवुड में अच्छा काम नहीं होता। जो अच्छा काम करते हैं उनके फिल्में नहीं देखते। ये ऐसे ही एक एक्टर हैं मनोज वाजपेई। भाई वो कभी चोल में गुजारते थे। चोल से शुरू किया आज करोड़ों के मालिक हैं। लग्जरी गाड़ियों में सफर करते हैं। किसी पहचान के आज मोहताज नहीं है।
उन्होंने अपनी अब तक के करियर में एक से एक बढ़कर फिल्मों में काम किया। दमदार एक्टिंग। लेकिन इनकी फिल्में थिएटर में देखने लोग नहीं जाएंगे। बट बावजूद इसके उन्होंने इंडस्ट्री में नेम फेम और दौलत शहरत खूब कमाई है। बिहार के एक छोटे से गांव बैलवा से निकलकर तीन नेशनल अवार्ड पाने वाले मनोज वाजपेयी का सफर इतना आसान रहा नहीं है। तो मैंने सोचा चलिए आज आपको उनकी एक अनसुनी कुछ ऐसी कहानी सुनाता हूं जिसके बारे में लोग बात करते नहीं है।
है ना? भाई आप उनकी फिल्में देखे ना देखें लेकिन उस इंसान में इतनी काबिलियत है कि वो अपने आप को ले गया वहां पे जहां उसको लेके जाना था। एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि मिडिल क्लास रहा हूं भाई मैं लेकिन आज नेटवर्थ करोड़ करोड़ों में है। एक्टिंग के अलावा कई सोर्सेस है जहां से पैसे कमाता हूं क्योंकि हम तो बड़े ही ऐसे हुए थे कि पैसा कहीं से भी आए कमाओ मेहनत करो मजदूरी करो कोई दिक्कत नहीं है। जब मुंबई आए थे तब वो एक चॉल में रहा करते थे जिसमें वो अपना कमरा 10 लोगों के साथ शेयर करते थे। उन्होंने कई रिजेक्शन का सामना किया जिससे उन्हें कई बार वो परेशान भी हो जाते थे कि अब कैसे होगा यार खत्म हो गया सब कुछ। मनोज वाजपेई ने 2019 में रेडिट को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी लाइफ में काफी स्ट्रगल रहा है। जो आप चमक-धमक देख रहे हैं इतनी आसानी से नहीं मिली है।
कई बार उन्हें निराशा भी हाथ लगी। एक्टर ने बताया कि जब वो स्ट्रगल कर रहे थे तो तो उन्हें अपनी एक फोटो असिस्टेंट डायरेक्टर को दिखाई थी। लेकिन उस असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन्हीं के सामने उनकी वो फोटो कूड़ेदान में फेंक दी के एक्टिंग काम निकल यहां से। मनोज वाजपेयी को ये बात बहुत बुरी लगी। ये दिल टूट गया। ऑब्वियसली यार आपकी फोटो आपके सामने कोई कूड़ेदान में डस्टबिन में फेंक रहा है। आपको कूड़ा समझ रहा है। मनोज ने लेकिन हार नहीं मानी। नहीं मानी हार। अपने करियर की शुरुआत बैंड क्वीन से की थी लेकिन उन्हें इस फिल्म से पॉपुलैरिटी नहीं मिली। हालांकि उनकी एक्टिंग को लोगों ने नोटिस कर लिया। और फिर रामगोपाल वर्मा ने देखा कि लड़का तो यही चाहिए हमको। फिर मिली फिल्म सत्य भीखू महात्रे का किरदार और वहां से वो किस्मत पलट गए। फिर लोगों ने खूब नोटिस किया। कभी चोल में रहने वाले मनोज वाजपेई आज लग्जरी लाइफ जीते हैं। एक्टर का मुंबई के अंधेरी में एक अपार्टमेंट है जिसमें वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं।
कभी किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनोज वाजपेयी की नेटवर्थ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 170 करोड़ के आसपास है। जो इंसान कभी चाल में रहता था, वह करोड़ों का मालिक है। मुंबई के अलावा एक्टर के पास अपने होमटाउन यानी कि बिहार में भी कई प्रॉपर्टी हैं। मनोज वाजपेयी के पास लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। डायरेक्टर के पास Land Cruzer Pado Mercedes Benz GLS 400 FMAT है। SUV Toyota Fortuner Mahindra Scorpio BMW सीरीज 5 और San जैसी कई गाड़ियां हैं। मनोज वाजपेयी के फिल्मों के अलावा उनकी जो सीरीज है फैमिली मैन उसमें बड़ा मोटा उनको अमाउंट मिलता है। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं और सबसे बेहतर मतलब एक्टिंग और ये ब्रांड एंडोर्समेंट से उन्होंने रियलस्टेट यानी कि प्रॉपर्टी में भी अच्छी खासी इन्वेस्टमेंट कर रखी है। तो आप भले से उसकी इंसान की तारीफ करें एक्टिंग की लेकिन फिल्में देखने नहीं जाएंगे। वो अपने आप पैसे कमा लेगा क्योंकि क्राफ्ट में कोई कमी नहीं है उसके। बाकी आप बताइए आपको मनोज वाजपेयी की कहानी कैसी लगी कमेंट के अंदर?