करण जौहर को यह क्या हो गया? वो अचानक इतने पतले कैसे हो गए? जितनी भी जगह करण जौहर स्पॉट हो रहे हैं, फैंस उनके हेल्थ और उनके ड्रास्टिक वेट [संगीत] लॉस को लेकर कंसर्न रेज कर रहे हैं। और इन सबके पीछे एक चीज सामने आ रही है जो सच में अलार्म रिंग है। ओजंपिक एक ऐसा ड्रग जिसको लोग अब वेट लॉस की दवाई समझ बैठे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स का नाम लिया जा रहा है जो ओजंपिक यूज करके अपना वेट लॉस कर रहे हैं। YouTube पर कई सारे क्रिएटर्स हैं जिन्होंने यह दावा किया है कि नीता अंबानी, राम कपूर और कपिला जैसे एक्टर्स ने अपना वेट लॉस इसी ओजंपिक की वजह से किया है।
क्या है यह सीक्रेट ड्रग? इसको किसने बनाया है? और क्या सचमुच इसके इस्तेमाल से वेट लॉस होता है? आइए जानते हैं इस वीडियो में। प्लास्टिक सर्जरी, फिलर्स, बोटेक्स, राइनोप्लास्टी, सिलिकॉन ट्रांसप्लांट, लिप फिलर्स, हेयर ट्रांसप्लांट ऐसे दर्जनों कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स हैं जो अब एक्टर्स और सेलिब्रिटी कराते रहते हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर भूमि पेडनेकर तक करीना कपूर से लेकर विपाशा बसु तक हर किसी ने इसका इस्तेमाल किया है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और थोड़ा भी लाइफस्टाइल या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कंटेंट कंज्यूम करते हैं तो आपने भी इस ड्रग के बारे में जरूर सुन लिया होगा। क्लेम किया जा रहा है कि कुछ सेलिब्रिटीज ओजंपिक [संगीत] यूज कर रहे हैं वेट लॉस करने के लिए। इस लिस्ट में करण जौहर का नाम है [संगीत] जिसका हाल ही में ड्रास्टिक वेट लॉस हुआ है।
अनंत अंबानी की शादी से पहले और शादी के वक्त नीता अंबानी की फोटो शेयर हो रही है। कहा जा रहा है कि इतना मेजर वेट लॉस के पीछे ओजंपिक है। तो क्या सच में ओजंपिक यूज़ करके वेट लॉस होता है? इसको क्यों बनाया गया है? दुनिया में ऐसे भतेरे प्रोडक्ट्स हैं जिनका आविष्कार गलती से हुआ है। माइक्रोवेव ओवन से लेकर इंक जेट प्रिंटर तक, पोटैटो चिप्स से लेकर कोका कोला तक यह सब गलती से बन गए थे। एक वक्त में वर्ल्ड को न्यू लाइफ देने वाली पेनिसिलिन का इन्वेंशन भी गलती से हुआ था। बैक्टीरिया पर रिसर्च कर रहे एलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने गलती से पेनिसिलिन का आविष्कार कर दिया था। ठीक ऐसे ही कुछ ओजंपिक के साथ भी हुआ है। नोवो नार्डस्क नाम की एक कंपनी है जिसने बनाया टाइप टू डायबिटीज के लिए एक ड्रग सीमागटाइट। इसे वो ओजंपिक के नाम से बेचने लगी। साल 2017 में अमेरिकन फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन [संगीत] से मंजूरी मिल गई। लेकिन हाल ही के सालों में ड्रग का कुछ और भी यूज होने लगा। वक्स में पब्लिश वीडियो रिपोर्ट में कुछ डायबिटीज पेशेंट ने बताया कि जब उन्होंने डायबिटीज के इलाज के लिए ओजंपिक लेना शुरू किया तो उनका वेट लॉस होने लगा। कभी-कभी हफ्ते दो हफ्ते के
अंदर 10 पाउंड तक वेट गिर जाता था। वेट लॉस वाली बात जब सामने आई तो नोवो नD को एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी दिखाई दी। वो कैसे? एफडीए के मुताबिक अमेरिका में अभी करीब 11.5% लोग डायबिटिक हैं। इनमें टाइप वन और टाइप टू डायबिटिक दोनों के मिक्स पेशेंट्स हैं। जबकि 39.6% पॉपुलेशन ओबीजे है। यानी कि मोटापे का शिकार। यहीं से नोवो नार्डिस्क ने अपनी स्ट्रेटजी बदल दी। उसने नई एडवर्टाइजमेंट शूट कराए। अपना फोकस डायबिटीज से हटाकर ओबेसिटी पर किया। इस ऐड में दिखाया गया कि लोग हंसते खेलते बातें कर रहे हैं और बता रहे हैं कि इस दवाई के इस्तेमाल के बाद उनका वजन कम होने लगा है। उनका डायबिटीज कम हो गया है और वह हंसते खेलते नजर आ रहे हैं। इस एडवर्टाइजमेंट में कोई कह रहा है कि मैंने 10 पाउंड लूज कर लिया। कोई 20 पाउंड लूज करने की बात कर रहा है। जब आप इनका ऐड देखेंगे तो आप यह बात अच्छे से समझ जाएंगे कि इसमें वेट लॉस को कितने गहरे तरीके से और कितने अच्छे तरीके से प्रेजेंट किया गया है। लेकिन इस दवाई के साइड इफेक्ट वाली बात इतनी तेजी में बोलकर खत्म कर दी गई है कि आपको समझ में ही नहीं आएगा कि आखिर क्या कहा गया है।
इस एडवर्टाइजमेंट का काफी ज्यादा पॉजिटिव असर देखने को मिला। अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, चिली के बाद के देशों के बाद यह यूरोप और एशिया तक फैलने लगा था। बहुत [संगीत] से ऐसे सेलिब्रिटी सामने आने लगे जो अपने ड्रास्टिक वेट लॉस के पीछे इस ओजंपिक की बात करने लगे। शेरोन ओवसबर्ने ने 4 महीने में 42 पाउंड तक वजन कम कर लिया। एमी श्यूमवर ने 30 पाउंड तक वजन कम कर लिया। और बिल गारफील्ड ने तो कहा कि उन्होंने 150 पाउंड तक वजन कम कर लिया। और इन सब ने एक ही बात कही। ओजंपिक। इन सब ने ओजंपिक को अपने वेट लॉस के पीछे का एक बड़ा कारण बताया। लेकिन जल्द ही नोवो नाडस पे इस ओजंपिक के फेक पब्लिसिटी कराए जाने के आरोप लगने लगे। अमेरिकी सेलिब्रिटी क्लोई कार्डिसन ने 2024 में 40 पाउंड वजन कम किया था। उन्होंने नोवोडिस्क को एक्सपोज करते हुए कहा था कि कंपनी चाहती थी कि वह उनके वेट लॉस के पीछे ओजंपिक को प्रमोट करें जिसके बदले उन्हें ढेर सारे पैसे ऑफर किए जाएंगे। कॉनस्परेसी थ्योरी चलने लगी। एलॉन मस्क, जिम गैफलिन, कैंडी ब्रश, हेथन गे ऐसे सभी सेलिब्रिटीज को वेट लॉस के पीछे ओजंपिक को ही जोड़ा जाने लगा। यही ट्रेंड अब बॉलीवुड तक खींचा चला आया।
करण जौहर से लेकर राम कपूर तक हर वो सेलिब्रिटी जिन्होंने मेजर वेट लॉस किया है। यूज़र्स इसके पीछे ओंपिक का ही नाम लेने लगे थे। ओज़ंपिक का कारोबार दुनिया के कई देशों में इललीगल ड्रग की तरह फैल गया था। ऑस्ट्रेलिया इसका एक बढ़िया एग्जांपल [संगीत] है। ऑस्ट्रेलिया में छोटे फार्मासटिकल कम अमाउंट में खुद से दवाई बनाकर बेच सकते हैं। जिसकी जांच वहां की सरकारी एजेंसियां नहीं करती हैं। वेट लॉस के लिए इंजेक्शन खरीदने वाले लोगों में कुछ फार्मासटिकल खुद से सेम फार्मूला बनाकर बेच रहे थे। एबीसी की छपी एक आर्टिकल में एलिसा वाटसन नाम की एक लड़की ने बताया था कि उसने ऐसे ही एक फार्मासिस्ट से इंजेक्शन खरीदा था। जिसे लेने के बाद उसे खून की उल्टियां होने लगी थी। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ओजंपिक के इस्तेमाल के बाद सचमुच वजन कम होता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे लेना खतरनाक नहीं है। इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं। यह ड्रग भले ही आपके खाने की इच्छा को मार देता है [संगीत] लेकिन आपके इंटेस्टाइन को भी नुकसान पहुंचाता है। उल्टी, डायरिया, कॉन्स्टिपेशन, पेनक्रियाटिक्स, चक्कर ऐसे कई सारे एडवर्स इफेक्ट हैं जो आपके शरीर में दिखाई देते हैं। लेकिन यह सब शॉर्ट टाइम में होने वाले साइड इफेक्ट्स हैं। लेकिन लॉन्ग टर्म में ओजंपिक आपके शरीर में कैसा प्रभाव डालेगा? इसी बात पर पूरा खेल टिका हुआ है। इसे लेकर रिसर्च अब भी चल रही है। किसी को नहीं पता कि आने वाले टाइम में इस दवाई का आपके शरीर पर क्या असर होगा। अच्छा या बुरा और इसी का फायदा उठाकर यह कंपनियां इस दवाई को बेच रही हैं और लोग इसका खूब इस्तेमाल भी कर रहे हैं। मोनजारो या ओजंपिक के इस्तेमाल को लेकर अमेरिकन डॉक्टर मार्क हाइमन ने कुछ जानकारियां दी हैं। आइए इन्हें समझते हैं सवाल जवाब के रूप में जिससे कि आपको भी यह अच्छी तरह समझ में आ जाए। पहला सवाल तो यह है कि मोनजारो किसके लिए है? तो बता दें कि उनके लिए है जो या तो टाइप टू डायबिटीज से जूझ रहे हैं या फिर मोटापे से जूझ रहे हैं। दूसरा सवाल है कि क्या मोनजारो सेफ है? तो इसका जवाब है क्लीनिकल ट्रायल में इसे सेफ माना गया है लेकिन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। तीसरा सवाल है कि क्या मोनजारो के इस्तेमाल से तुरंत वेट कम हो जाएगा? तो इसका जवाब है नहीं। कभी-कभी कुछ हफ्ते लग सकते हैं या फिर कभी-कभी कुछ महीने भी। अगला सवाल है कि इस ड्रग का डोज़ क्या होने वाला है? तो इसका जवाब है हफ्ते में एक बार। लेकिन डॉक्टर की सलाह के हिसाब से लिया जाना चाहिए। हर व्यक्ति [संगीत] के हिसाब से डॉक्टर अलग-अलग डोज़ भी बता सकते हैं। इसीलिए डॉक्टर ही तय करेंगे कि क्या डोज़ होने वाली है? और अगला सवाल है इस ड्रग की कीमत क्या होने वाली है? तो इसका जवाब है कि अमेरिका के मुकाबले भारत में यह काफी ज्यादा सस्ता है। अमेरिका में इसकी कीमत लगभग $1000 रखी गई है जो कि भारत के हिसाब से 90 या ₹92000 हो जाती है। लेकिन मोनजारो भारत में इसकी तुलना में काफी ज्यादा सस्ता है। 2ाई एमजी वाले सिंगल डोज ड्रग की कीमत ₹3500 है। महीने में चार इंजेक्शन लगेंगे तो खर्चा बढ़ेगा 14,000। जबकि हाई डोज़ वाले यानी कि 5 एमg के ड्रग की कीमत लगभग 4,375 अभी रखी गई है। यानी कि ओलंपिक की भारत में एंट्री हो चुकी है। मोनजारो के रूप में। बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स पर इसके इस्तेमाल की बात सामने आई है। सेलिब्रिटी शेफ, संजीव कपूर की वाइफ, महब कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस कुशा कपिला, एकता कपूर ने भी कुछ समय पहले अपने Instagram पर पोस्ट डालकर लिखा था कि ओजांपिक हो जाए। अली फजल ने इंस्टा पोस्ट डालकर लोगों को इसके प्रति अलर्ट भी किया था। ओजंपिक या मुंजारो चाहे जो भी कहें लेकिन इसे लोग हर तरीके से हर तरह की बातें कर रहे हैं। इसे लेकर कुछ लोग कह रहे हैं कि यह एक चमत्कार है। जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि यह अपने शरीर के साथ [संगीत] एक बहुत ही घिनौना मजाक है। लोग इसे ह्यूमन बॉडी के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं। डायबिटीज के लिए यह दवा आई थी। लेकिन इसका इस्तेमाल अब वेट लॉस के लिए किया जा रहा है। इसे लेकर आपकी क्या राय है? क्या आप इसे इस्तेमाल करना चाहेंगे या फिर इससे दूर ही रहना चाहेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। साथ ही साथ यह भी बताइएगा कि आपको क्या लगता है कौन-कौन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने इसका इस्तेमाल करके अपना वजन कम किया है। अगर यह जानकारी पसंद आई हो तो इस वीडियो को लाइक करिएगा और अगर आप हमारे चैनल वारिद्धि मंथन पर नए हैं तो इसे सब्सक्राइब करके बेल आइकन दबाना बिल्कुल मत भूलिएगा। वीडियो में अब तक बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।