कॉमेडी स्टार की दिवाली इस बार फीकी हो सकती है। अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। दिवाली के इस पर्व पर उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।जहां एक तरफ पूरा देश और फिल्म उद्योग रोशनी के त्योहार दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है, वहीं बॉलीवुड के एक चमकते सितारे के घर इस दिवाली अंधेरा छा सकता है। सालों से करोड़ों चेहरों पर हंसी लाने वाला कलाकार एक बार फिर गिरफ्तारी के साये में है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडी स्टार राजपाल यादव की। अदालत के एक आदेश ने उनकी दिवाली का मजा किरकिरा कर दिया है।बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका चेक बाउंस मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कोर्ट की सुनवाई में लगातार गैरहाजिर रहने की वजह से अदालत ने उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है। ड्रेस ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फरहान एम. कुरैशी ने मुंबई पुलिस को राजपाल यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश करने का निर्देश दिया है।
राजपाल यादव का यह चेक बाउंस मामला काफी समय से अदालत में चल रहा है, लेकिन अभिनेता कई सुनवाइयों के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए। हालांकि इससे पहले उनके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया गया था, फिर भी वह कोर्ट नहीं पहुंचे।बता दें कि यह मामला फिल्म निर्माता और महू निवासी प्रकाश जाजू से जुड़ा है, जिनकी शिकायत पर राजपाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। राजपाल यादव और प्रकाश जाजू के बीच ₹25 लाख (2.5 मिलियन रुपये) का लेन-देन हुआ था। इसके बाद राजपाल यादव ने भुगतान के लिए जो चेक दिया था, वह बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद प्रकाश जाजू ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अभिनेता के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी हुआ था।शिकायतकर्ता के वकील के मुताबिक, अभिनेता बाद में मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए थे।
उन्होंने तय तारीख पर कोर्ट में हाजिर होने और जमानत कराने का वादा किया था। हालांकि, न तो वह समय पर कोर्ट पहुंचे और न ही उन्होंने जमानत ली। एक्टर के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये को देखते हुए कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया और गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।आपको बता दें कि एक्टर के खिलाफ चेक बाउंस का एक और मामला चल रहा है। उन्होंने साल 2010 में बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म “अता पता लापता” बनाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी ‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ से करीब ₹5 करोड़ (50 मिलियन रुपये) का लोन लिया था। हालांकि,
जब यह फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, जिससे राजपाल यादव को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं, वह समय पर कंपनी को कर्ज नहीं चुका सके और लोन का ब्याज बढ़ता चला गया। इसी बीच एक चेक बाउंस हो गया, जिससे मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। इस मामले में एक्टर को जेल भी जाना पड़ा था।काम की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूल भूलैया 3’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आए हैं।ब्यूरो रिपोर्ट E 24.