बच्चन फैमिली की दिवाली की फोटो सामने आई और सोशल मीडिया पर फिर एक बार ऐश्वर्या बच्चन को लेकर सवाल उठने लगे। आखिर ऐसा क्या हुआ कि नव्या नवेली नंदा की दिवाली फोटो में पूरा परिवार तो नजर आया। लेकिन ऐश्वर्या कहीं दिखाई नहीं दी। लोगों ने नव्या की पोस्ट पर सीधे सवाल पूछने शुरू कर दिए। मामी ऐश्वर्या कहां पर है? क्या बच्चन परिवार ने इस बार भी दिवाली अलग-अलग मनाई या फिर इन फोटो के पीछे कोई और कहानी है?
दरअसल अमिताभ बच्चन जया बच्चन के नाती नव्या नवेली ने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत फोटो को शेयर किया। इन फोटो में बच्चन परिवार के कई मेंबर्स एक साथ त्यौहार मनाते नजर आए। नव्या की पोस्ट में उनकी मां श्वेता बच्चन, मामा अभिषेक बच्चन, भाई अगस्त नंदा और कजिन आराध्या बच्चन दिखाई दे रहे हैं। सभी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए। परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे थे।
एक फोटो में अगस्त्ये अपनी कजिन आराध्या को गले लगाते भी दिखे तो दूसरी फोटो में अभिषेक और श्वेता फूलझड़ियां जलाते दिखे। नव्या ने भी लाल रंग का खूबसूरत ट्रेडिशनल लहंगा पहना था। फोटोस के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा अपनी खास लोगों के साथ सबसे बेहतरीन दिवाली। लेकिन खूबसूरत फोटो के बीच लोगों की नजरें टिक गई खास बात पर। दरअसल इन फोटोज में ऐश्वर्या बच्चन कहीं नजर नहीं आई। बस फिर क्या था कमेंट सेक्शन में लोगों ने सवालों की बौछार कर दी। किसी ने पूछा ऐश्वर्या कहां है? तो किसी ने लिखा मामी फोटोस में क्यों नहीं नजर आ रही? कुछ लोगों ने तो यह भी सवाल उठाया कि ऐश्वर्या ने अभिषेक और आराध्या के साथ अलग से दिवाली सेलिब्रेट की है।
अब आपको बता दें कि ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के रिश्तों को लेकर पहले भी कई बार कई सारी बातें होती रहीं। खासकर ऐश्वर्या और श्वेता बच्चन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें कही जाती रही। हालांकि इन फोटो से किसी भी तरह की अनबन को कंफर्म नहीं किया जा सकता और इस पूरे मामले में एक इंटरेस्टिंग बात यह है कि हाल ही में 5 नवंबर को ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे।
दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था और फैब्स के सामने खुशी-खुशी पोज़ भी दिए थे। इस पार्टी के वीडियोस के सामने आने के बाद जिनमें अभिषेक ऐश्वर्या एक दूसरे के साथ मुस्कुराते नजर आए और एक दूसरे की आंखों में जिस तरीके से देख रहे थे उसके बाद फैंस इन दोनों को साथ में देखकर काफी खुश नजर आए लेकिन अब दिवाली सेलिब्रेशन में ऐश्वर्या को ना देख पाने की वजह से लोग फिर से नाराज नजर आ रहे हैं।