शनिवार को अभिनेत्री ईशा देओल अपने पूर्व पति भरत अख्तानी के साथ एक दिवाली पार्टी में शामिल हुई। दोनों ने साथ मिलकर फोटोग्राफरों के लिए पोज भी दिया। ईशा पेस्टल पिंक रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थी जिस पर फूलों वाला बॉर्डर था और साथ में मैचिंग ब्लाउज था। उन्होंने अपने इस फेस्टिवल लुक को खुले बालों, हल्के मेकअप और ज्वेलरी के साथ पूरा किया। उनके साथ मौजूद भरत तख्तानी ने दिवाली के जश्न के लिए बेज रंग का बंद गला पहना था।
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ईशा और भरत की शादी जून 2012 में मुंबई के इस मंदिर में एक भव्य दक्षिण भारतीय समारोह में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं राध्या जिनका जन्म 2017 में हुआ था और मिराया जिनका जन्म 2019 में हुआ था। 2024 में लिया था अलग होने का फैसला।
हालांकि फरवरी 2024 में ईशा और भरत ने शादी के 11 साल से ज्यादा समय बाद अलग होने की घोषणा की। उन्होंने एक संयोग बयान जारी किया जिसमें लिखा था हमने आपसी सहमति और शांति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में आए इस बदलाव के दौरान हमारी दोनों बेटियों की
भलाई और उनका हित हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और हमेशा रहेगा। उन्होंने अपनी निष्ठा का सम्मान करने की भी अपील की। तना के बावजूद माना जाता है कि ईसा और भरत के बीच रिश्ते अच्छे हैं और वे दोनों मिलकर अपनी बेटियों की परवरिश कर रहे हैं। 12 अक्टूबर को ईसा ने अपनी बेटियों की ओर से भरत तख्तानी को जन्मदिन की प्यारी सी बधाई भी दी।