Cli

फाइनली, जेनिफर की हो गई शादी! कितने पढ़े-लिखे है पति, छोड़ेंगी देश ?

Uncategorized

[संगीत] छोटे पर्दे की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। जेनिफर विंगेट ने सिंगापुर के जाने-माने बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपनी इस ड्रीमी वेडिंग का एक बेहद ही प्यारा और रोमांटिक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर उनके पति कौन है। कितने पढ़े लिखे हैं? क्या अब शादी के बाद जेनिफर इंडिया छोड़ देंगी या नहीं? दरअसल इस ड्रीमी वीडियो को शेयर करते हुए जेनफर ने एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा एंड फाइनली आर स्टार्स अलाइन यानी आखिरकार हमारी किस्मत के सितारे मिल ही गए। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इस नए कपल को बधाई दे रहा है। जेनिफर विंगेट द्वारा Instagram पर शेयर किए गए इस वीडियो में उनकी शादी की खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही हैं।

वीडियो की शुरुआत दोनों के हाथों में हाथ थामे हुए एक क्लोज अप शॉट से होती है जिसमें जेनिफर की शादी की रिंग साफ नजर आ रही है। इसके बाद वीडियो में एक भव्य चर्च का नजारा दिखाई देता है। जहां शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। सफेद रंग के बेहद खूबसूरत क्रिश्चियन वेडिंग गाउन में जेनिफर किसी परी जैसी दिख रही हैं। वहीं विलियम ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। चर्च से बाहर निकलते वक्त दोनों पर फूलों की बारिश की जा रही है और दोनों के चेहरों की खुशी साफ बयां कर रही है कि वो इस नए सफर से कितने खुश हैं। वीडियो में जेनिफर ने अपने फैंस से विलियम को मिलवाया। स्क्रीन पर लिखा आता है ऑफिशियली आपको मेरे आदमी मेरे पति मेरे विल से मिलवा रही हूं। इसके बाद कपल एक ऐतिहासिक और बेहद खूबसूरत लोकेशन पर एक दूसरे को किस कर रहे हैं। जेनफर ने जिस शख्स से शादी की है,

वह फिल्म या टेलीविज़ इंडस्ट्री से नहीं है। वह सिंगापुर में रहने वाले एक फाइनेंस प्रोफेशनल हैं। उन्होंने अपना ज्यादातर करियर ग्लोबल फाइनेंसियल मार्केट में बिताया है। जेनफर के साथ उनका नाम जुड़ने से पहले उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम जानकारी सामने आई है। विलियम का बैकग्राउंड फाइनेंस के फील्ड में काफी मजबूत रहा है। वह अभी एमएसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में कई सालों तक काम करने के बाद वो 2022 में इस ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े। इससे पहले उन्होंने यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक के साथ काम किया।

यहां वो फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग से जुड़े थे। विलियम ने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ यर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है। इसी वजह से वह आगे चलकर इंटरनेशनल बैंकिंग और फाइनेंशियल ट्रेडिंग के क्षेत्र में आगे बढ़े। अलग-अलग इंडस्ट्रीज में जाने के बजाय वह अपने पूरे प्रोफेशनल करियर में ज्यादातर फाइनेंस सेक्टर में ही बने रहे। आपको बता दें कि जेनिफर की फैमिली यूके में है। सोशल मीडिया पर फैमिली वीडियोस वायरल हो रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जेनिफर की हल्दी की रस्म इंडिया में हुई है। फैंस के मन में सवाल है कि क्या शादी के बाद जेनिफर इंडिया छोड़कर सिंगापुर शिफ्ट हो जाएंगी? हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि वो इंडिया में रहेंगी या फिर वो यूके शिफ्ट हो जाएंगी। लेकिन रिपोर्ट्स यह बता रही हैं कि वो अब यूके में ही रहेंगी। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *