Cli

कपिल के शो की वजह अर्चना को हुआ भारी नुकसान! एक्ट्रेस का छलका दर्द

Uncategorized

नई पीढ़ी अर्चना पून सिंह को अधिकतर द ग्रेट इंडियन कपिल शो से जोड़कर देखती है। वह सालों से कपिल शर्मा के शोज़ में जज की कुर्सी पर विराजमान है। दूसरी तरफ वो बतौर एक्टर अग्निपथ, राजा हिंदुस्तानी और मोहब्बतें जैसे कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं। बावजूद इसके पिछले 10 सालों में उन्हें ना के बराबर फिल्म्स के ऑफर्स मिले हैं। अर्चना आज टीवी इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक हैं।

पिछले कई सालों से उन्होंने कॉमेडी सर्कस द कपिल शर्मा शो और अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो में काम किया है। कपिल के शो में वह जज के रोल में रहती हैं। हालांकि वहां उन्हें किसी को जज नहीं करना होता। खैर अर्चना का मानना है कि वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। बावजूद इसके उन्हें अब फिल्म के ऑफर्स नहीं आते। अच्छा काम करने के बावजूद मेकर्स उन्हें कभी कभार ही ढंग का रोल देते हैं। 2012 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की बोल बच्चन से अर्चना को लोगों ने काफी पसंद किया था।

उम्मीद थी कि उन्हें आगे बहुत काम मिलेगा। पर हुआ इसके ठीक उलट। NS 18 से हुई बातचीत में अर्चना बताती हैं। बोल बच्चन रिलीज होने के बाद कई ट्रेड एनालिस्ट ने मुझे फोन करके कहा था कि अब मेरे पास फिल्मों की लाइन लग जाएगी। मैंने उनसे मजाक में कहा कि जैसे ही पहला ऑफर आएगा मैं आपको सबसे पहला फोन करूंगी। लेकिन 10 साल बीत गए और मुझे उन्हें फोन करने की कोई वजह नहीं मिली। ऐसा इसलिए क्योंकि इन 10 सालों में मुझे एक भी फिल्म का ऑफर नहीं मिला। हमारी फिल्म इंडस्ट्री के काम करने का तरीका ही कुछ अलग है। वह आगे कहती हैं, “मुझे ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर तो मिलते हैं, लेकिन एक्टिंग के ऑफर अब नहीं आ रहे। टोस्टर के बाद भी ऐसा नहीं हुआ कि मेरे पास फिल्मों की भरमार लग गई हो।

अभी तक कोई दमदार रोल नहीं मिला है। मैं सभी फिल्म मेकर्स से फिर कहना चाहूंगी कि मैं एक्टिंग करना चाहती हूं लेकिन हमारी फिल्म इंडस्ट्री का तरीका थोड़ा अलग है। शायद यही यहां का सिस्टम भी है। ऐसा नहीं है कि अर्चना को पिछले एक दशक में बिल्कुल भी काम करने को नहीं मिला है। बोल बच्चन के बाद वो किक, हाउसफुल फोर, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और टोस्टर जैसी कुछ एक अन्य फिल्मों में नजर आई हैं। लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं है। उनका मानना है कि वह अब भी काफी काम कर सकती हैं।

मगर उन्हें अच्छे रोल्स नहीं दिए जा रहे। ऐसा क्यों है? इसकी वजह उन्होंने खुद बताई है। अर्चना के मुताबिक अधिकतर फिल्म मेकर्स को लगता है कि वह अभी कपिल शर्मा का शो कर रही हैं। इसलिए उन्हें डेट्स नहीं दे पाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि शो की शूटिंग लगातार होती है और उसके बीच अर्चना का 15 दिन का फॉरेन शेड्यूल पर जाना संभव नहीं है। यही कारण है कि उन्हें अब फिल्मों के ऑफर नहीं दिए जाते। हालांकि 24 जुलाई से वो आदर्श बाल विद्यालय सीरीज में जरूर नजर आने वाली हैं। आपको ये खबर कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताइए। देखते रहिए लन टॉप सिनेमा शुक्रिया [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *