एंड इट्स द फर्स्ट टाइम फॉर रामायण हिज अह स्टेपड इन एंड हिज अह स्टेपड इन एंड हिज अह स्टेप इन इंटू दिस अह ओपोरर्चुनिटी टू बी पार्ट ऑफ़ दिस एंटायर स्टोरी। पर रामायण हम हिंदुस्तानियों का हम हिंदुस्तानियों के लिए एक सबसे बड़ी चीज है। मैं वाहेगुरु जी का शुक्रिया करता हूं
कि मुझे मौका मिला हनुमान जी के किरदार को निभाने का। 68 साल की उम्र में सनी देओल निभाएंगे भगवान हनुमान का ऐतिहासिक किरदार। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि वह निर्देशक नितीश तिवारी की मोस्ट वेटेड फिल्म रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित फिल्म के भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने अपनी इस खास भूमिका को लेकर खुलकर बातचीत की।
उन्होंने बताया कि अभी उन्होंने फिल्म की शूटिंग का केवल एक छोटा सा ही हिस्सा पूरा किया है और इसे चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने के लिए उन्हें अभी अभी लंबा सफर तय करना होगा। सनी देओल ने यह भी कहा कि रामायण भारत और भारतीयों की सबसे बड़ी धरोहरों में से एक है। उन्होंने वाहेगुरु का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें भगवान हनुमान जैसा महान किरदार निभाने का अवसर मिला जो उनके लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ इस भूमिका के साथ न्याय करने की कोशिश करेंगे क्योंकि भगवान हनुमान का चरित्र निभाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।
सनी देओल ने भगवान हनुमान के व्यक्तित्व का वर्णन करते हुए कहा कि वह नटखट भोले अपार और भक्ति से भरपूर सभी के प्रिय और भगवान श्री राम के सबसे बड़े भक्त हैं। उन्होंने कहा कि इस किरदार को निभाने में उन्हें बहुत आनंद आएगा। इवेंट का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने मंच पर पहुंचकर सनी देओल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस खूबसूरत पल ने वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। बताना चाहेंगे कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण में रणबीर कपूर, भगवान श्री राम, साईं पलवी, माता सीता, यश रावण, रवि दुबे, लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह भव्य दो भाग वाली फिल्म पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि सनी देओल अपने दमदार अंदाज में भगवान हनुमान के इस दिव्य किरदार को पर्दे पर किस तरह जीवित करते हैं।