आईपीएल हर के बाद गुजरात टाइटंस की टीम के साथ हुआ बड़ा हादसा। धुआ धुआ हो गई बस।गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक बड़ा हादसा टल गया. टीम को लेकर होटल लौट रही बस में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन बीच रास्ते खराब हो गया, जिसके बाद खिलाड़ियों और स्टाफ को तुरंत बस से बाहर निकालना पड़ा.
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बस में तकनीकी खराबी आने के बाद अंदर धुआं फैलने लगा. स्थिति को देखते हुए टीम प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुआ.
यह घटना गुजरात टाइटन्स के लिए पहले से ही निराशाजनक दिन के अंत में सामने आई. रविवार को खेले गए IPL 2026 फाइनल में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ गुजरात का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया.