Cli

कुनिका सदानंद के घर पसरा मातम! रो-रोकर हुआ बुरा हाल!

Uncategorized

बॉलीवुड और टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम कुनिका सदानानंद पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां कल्याणी सदानानंद का 83 साल की उम्र में गोवा में निधन हो गया है। मां के निधन की खबर खुद कनिका ने सोशल मीडिया पर शेयर करी जिसके बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। कोनिका ने अपनी मां की एक पुरानी फोटो भी शेयर करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा।

उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें सिर्फ प्यार और जो है डायरेक्शन ही नहीं दिया बल्कि सपने देखने और जिंदगी की मुश्किल सिचुएशंस का सामना करना भी सिखाया है। कोनिका ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि उनकी मम्मा हमेशा उनके लिए खास रहेंगी। उन्होंने कल्याणी सदानानंद को एक खुशमजाज मिलनसार और मजाकिया स्वभाव की महिला बताया। कोनिका के मुताबिक उनकी मां जिन लोगों से भी मिलती थी

उनके दिल में अपनी खास जगह बना लेती थी। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मां ने पत्नी, मां, बहन और दादी जैसे हर रिश्ते को पूरी जिम्मेदारी से निभाया है। बताया जा रहा है कि कल्याणी सदानानंद का अंतिम संस्कार गोवा में ही किया जाएगा। जबकि परिवार की बाकी रस्में बाद में मुंबई में पूरी होंगी। मां के निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग कोनिका के प्रति अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं।

वहीं आपको बता दें कि कोनिका की मां धर्मेंद्र की बहुत बड़ी फैन थी। वहीं एक बार कोनिका धर्मेंद्र के साथ शूटिंग कर रही थी और उनकी मां भी सेट पर उनके साथ पहुंची थी। धर्मेंद्र को सामने देखकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वह उनसे बात करना चाहती थी, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। इसके बाद कोनिका ने खुद धर्मेंद्र से पूछा कि क्या उनकी मां उनसे कुछ देर बात कर सकती है? धर्मेंद्र ने बेहद प्यार से उनकी मां को अपने पास बिठाया और चाय पीने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। व कोनिका भी अब उनके जाने से काफी दुखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *