Cli

बॉलीवुड में छाया मातम! हेलो ब्रदर फेम एक्टर का हुआ निधन

Uncategorized

बॉलीवुड में छाया मातम , हेलो ब्रदर फेम एक्टर का हुआ निधन।लोकप्रिय सिटकॉम ‘जुबान संभाल के’ में अपने यादगार किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर दिनयार तीरंदाज का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके मौत की खबर सामने आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिनयार तीरंदाज के निधन की जानकारी पारसी समुदाय से जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘पारसी जोरोस्ट्रियन वर्ल्डवाइड’ ने शेयर की है। पोस्ट में उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया गया है कि अनुभवी एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच दुख का माहौल बन गया।

बात करें एक्टर की करियर के बारे में तो दिनयार तीरंदाज को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 90 के दशक के सुपरहिट कॉमेडी शो ‘जुबान संभाल के’ से मिली थी। शो में उन्होंने ‘मिस्टर केकी दारूवाला’ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय ने इस किरदार को यादगार बना दिया था। यही वजह है कि आज भी टीवी दर्शक उन्हें इस रोल के लिए याद करते हैं।

दिनयार तीरंदाज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुनिया’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने दिलीप कुमार और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार फिल्मों और टीवी शोज में काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई थी।-अपने लंबे करियर के दौरान दिनयार तीरंदाज ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। सलमान खान की ‘हैलो ब्रदर’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी दर्शकों को देखने को मिली थी।

एक्टर के निधन पर बेहद दुख जताते हुए हम हमारी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *