रेड कारपेट लग चुका था। पैप्स तैयार थे। मीडिया मौजूद थी और इंतजार था ट्रेलर लॉन्च का। लेकिन इंतजार का फल मिला ट्रेलर लॉन्च कैंसिल।
जी हां, ऐसा ही कुछ इंसिडेंट आज मुंबई में हुआ। मौका था वरुण धवन की आने वाली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि ट्रेलर लॉन्च का। मीडिया को इनवाइट्स जा चुके थे। इवेंट प्लान आउट हो चुका था। अंधेरी के पीवीआर में यह इवेंट होना था।
जहां पर पैप्स और मीडिया पूरी तरह मौजूद थे। लेकिन इवेंट में पहुंचने के बाद मीडिया को बताया गया कि आज ट्रेलर लॉन्च नहीं हो सकता है। ट्रेलर के लॉन्च को कैंसिल कर दिया गया है। रमेश तोरानी जो फिल्म के प्रोड्यूसर है उन्होंने मीडिया को बताया कि आज के इस इवेंट को कैंसिल करना पड़ रहा है क्योंकि हम ट्रेलर लॉन्च नहीं कर सकते हैं और ट्रेलर लॉन्च नहीं करने की वजह उन्होंने टेक्निकल ग्लिच बताई है।
जहां एक तरफ यह इंसिडेंट सभी को शॉक कर रहा है क्योंकि ऐसा अमूमन होता नहीं है। ट्रेलर ल्च होता है और मीडिया को इनवाइट्स जाते हैं। मतलब इतना एंड टाइम पर कैंसिल होना इवेंट इस तरह की चीजें आमतौर पर फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होती है। ऐसा क्या टेक्निकल ग्लिच था जिसे उसी टाइम दूर नहीं किया जा सका और उस ट्रेलर लॉन्च को रोकना पड़ा। यह सवाल सभी पूछ रहे हैं। आपको बता दें कि वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर कंट्रोवर्सी चल रही है।
पूजा एंटरटेनमेंट के वासु भगनानी ने ऑलरेडी रमेश तोरानी जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर है उन पर केस किया हुआ है। पूजा एंटरटेनमेंट ने आरोप लगाया है कि इस गाने में मेरी फिल्म बीवी नंबर वन का जो गाना है चुनरी चुनरी उसका अनऑथोराइज्ड यूज किया गया है और बस इसी वजह से इन दोनों के बीच एक लीगल मैटर चल रहा है। इसके अलावा फिल्म के लिए यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म गोविंदा की फिल्म सैंडविच का रिमेक है।
सैंडविच के डायरेक्टर डेविड धवन थे और इस फिल्म के डायरेक्टर भी डेविड धवन ही हैं। जब लोगों ने ट्रेलर देखा तो कहा कि यह तो गोविंदा की फिल्म की कॉपी है।
इस तरह की चीजों को लेकर यह फिल्म इस वक्त बड़ी कंट्रोवर्सी में है और अब फिल्म और फंस गई है कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट ही कैंसिल हो गया है। 5 जून को यह फिल्म रिलीज़ होनी है। वरुण धवन फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स भी शुरू कर चुके हैं। लेकिन अभी तक फिल्म का ट्रेलर ही लॉन्च नहीं हो सका है।