गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी को बॉलीवुड में आज तक बेस्ट माना गया है लेकिन पिछले कुछ महीनो से यह कपल हर रोज चर्चा में रहता है सुनीता आहूजा ने कई बार गोविंद पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है और पिछले कुछ दिनों से गोविंदा अपनी अपकमिंग मूवी की एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ नजर आ रहे इसके बाद सुनीता आहूजा ने कमल के साथ गोविंदा का अफेयर होने के बाद भी मीडिया के सामने की थी
इतना ही नहीं कल सुनीता आहूजा का एक बयान सामने आया था जिसमें सुनीता ने गोविंद पर आरोप लगाया था कि वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ अफेयर कर रहा है उसे शर्म आनी चाहिए।
अब सुनीता की इसी बयान पर गोविंद बौखलाई है।उन्होंने पत्नी की ‘अपमानजनक’ भाषा की आलोचना की. वे बोले, ‘मैं खास तौर पर यह दोबारा कहूंगा. सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं. ईश्वर से आप मनाइए कि कहीं लोग आप से प्रेरित हो गए, तो आप अपना आइना देखेंगे. युवा जो हैं, आपसे उम्मीद करते हैं. आप जिस तरह से बर्ताव करेंगे, वे आपको फॉलो करेंगे. अगर आपके ही साथ लोग मां-बहन की देना शुरू कर देंगे तो हम सब बहुत लज्जित हो जाएंगे. ऐसा मत करो.
अपनी बीवी पर आरोप लगाते हुए गोविंदा ने कहा अब जब मैंने एक फिल्म शुरू कर दी है, तो आप मुझे पब्लिक का सपोर्ट खोने, बदनाम करने या मेरे काम को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं.’ एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा ने सुनीता के बयान पर निराशा जाहिर की और ऐसा बयान न देने की अपील की, जिससे उनके सम्मान और काम पर असर पड़ सकता है.
कोमल रानी का बचाव करते हुए गोविंदा ने कहा गोविंदा ने आगे कहा, ‘आप में ताकत है. आपको ईश्वर ने शोहरत, इज्जत और दौलत सब दी है. इसका मतलब ये नहीं है कि जिसके पास ये सब नहीं है, उसे आप जलील करें.’ गोविंदा ने कम उम्र की हीरोइन संग जोड़ी पर भी कमेंट किया. वे बोले, ‘उमर का ये जो सिलसिला आपने चलाया है, तो मैं आपकी जानकारी के लिए पुन: याद दिला दूं कि देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया जो नौजवान रही हैं.