Cli

‘कौन हैं बस्ती के आकाश गुप्ता?’ जिन्हें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन से आया खास न्योता

Uncategorized

वही है रे प्रधानमंत्री जी ने मन की बात चर्चा किया था नाम रोशन हुआ फिर दोबारा आपको राष्ट्रपति के द्वारा बुलाया गया क्या कुछ कहेंगे बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है कि हमारी नदी सफाई का अभियान पूरे देश भर में सुना जा रहा है और देखा जा रहा है कि हम लोग कैसे अपनी मेहनत करके अपनी नदी की सफाई का काम किए किए हैं और राष्ट्रपति जी ने हमें प्रेसिडेंट आवास पे एट होम रिसेप्शन में इनवाइट किया है। तो हमें बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है।

मेरी टीम, मेरे गांव और मेरे परिवार और मेरे पूरे प्रदेश को बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है कि बस्ती जिले से मैं चुना गया हूं इस प्रधान राष्ट्रपति जी के आवास पर निमंत्रण के लिए। बहुत ही ज्यादा गौरव की बात है और बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है। क्या कुछ आपके मन में विचार आया? क्या सोच के आपने सफाई का जैसे हमारी नदी का जो माहौल है अभी बहुत ही ज्यादा जब हम लोग सफाई का काम शुरू नहीं किए थे उससे पहले नदी की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब थी। हम लोग जब बरगद के पेड़ के नीचे बैठते थे तो बहुत ही दुर्गंध आती थी।

अजीब लगता था कि नदी हम नदी हमारी 10 साल पहले कैसे हुआ करती थी और अभी का हाल कैसे हो चुका है। तो हम लोगों ने सोचा मैंने अपने साथियों से बात किया। या छोटे-छोटे बच्चे थे उनसे बात किया कि हम लोग चलते हैं नदी सफाई करते हैं। देखते हैं आगे क्या होता है। थोड़े दिन सफाई करेंगे और देखते हैं परिणाम क्या निकलता है। तो हम लोगों ने सफाई का काम शुरू किया और कुछ दिनों तक नदी की सफाई का काम किया और धीरे-धीरे हमारी नदी साफ होने लगी। वहां से कचरा और पॉलिथीन, प्लास्टिक, जलकुंभी और तमाम प्रकार की चीजें मिलने लगी। कांच भी टूटे हुए मिलते थे जिससे हमारी टीम के कई लोगों का हाथ भी कट गया था। लेकिन फिर भी हम लोग रुके नहीं और हम लोग अपने काम को जारी रखे और हम लोगों ने लगातार 120 दिनों तक नदी सफाई का काम किया और नदी हमारी इतनी ज्यादा साफ हो चुकी है हो चुकी थी जहां पर हम जानवर पानी पीते थे और लोग आकर नहाते थे लेकिन फिर उसके बाद नदी में बाढ़ आने की वजह से नदी का पानी काफी ज्यादा गंदा हो गया है

जो कि अभी भी प्रॉब्लम बना हुआ है। अच्छा आप वहां जाएंगे क्या कुछ बस्ती के लिए आप मांग रखेंगे सरकार से? सबसे पहले तो हम लोग नदी सफाई का काम कर रहे हैं। तो इससे रिलेटेड बात करेंगे। हमें कुछ सफाई का इक्विपमेंट जो भी अभी हमारे पास कोई भी इक्विपमेंट नहीं है जिससे कि नदी की सफाई का काम और तेजी के साथ हो सके। तो सबसे पहले हम लोग नदी सफाई से रिलेटेड बात करेंगे। उसके बाद अपने गांव से जो भी प्रॉब्लम है गांव में हमारी उसके बारे में बात करेंगे क्योंकि अभी हमारे गांव जो है बहुत ही पिछड़ा हुआ है क्योंकि विधायक जी हमारे इतना ज्यादा काम तो नहीं किए हैं।

10 साल से ज्यादा हो चुका है तो उतना ज्यादा विकास नहीं हुआ तो थोड़ा बहुत विकास हमारे यहां पे होना चाहिए। उसके बारे में बात करेंगे। लेकिन पहला प्रायोरिटी रहेगा कि नदी सफाई के बारे में बात की जाए। टीम कितने लोगों की है और कितने लोगों को बुलाया गया है? मेरे टीम में टोटल छह लोग हैं। सात लोग हैं। मेरी टीम में टोटल सात लोग हैं जिसमें मुझे इनवाइट किया गया है प्रेसिडेंट आवास में एट होम रिसेप्शन में जहां पर मैंने बात किया कि हमारी टीम पूरी आए वहां पर। लेकिन उन्होंने कुछ कहा कि आप सिर्फ सिंगल ही आ सकते हैं और कोई नहीं आ सकता आपके साथ। तो यह भी प्रॉब्लम थी। लेकिन बार-बार मैंने उनसे कहा लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया। वही है ना अरे एबीपी गंगा खबर आपकी जुबां आपकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *