गोविंदा मोटा हो गया है। गोविंदा का जमाना गया। गोविंदा को अब बड़ों के रोल्स कर देने चाहिए। गोविंदा से बड़ी स्टार तो आज की डेट में मैं हूं। गोविंदा से ज्यादा पॉपुलर तो आज की डेट में मैं हूं। यह सुनीता ने अपने कई इंटरव्यूज में कहा है। लेकिन असली स्टारडम क्या होता है? असली स्टार पावर क्या होती है?
वो गोविंदा ने दिखा दी है और सुनीता उस स्टार पावर को टच भी नहीं कर सकती है। रिसेंटली सुनीता ने गोविंदा को मीडिया के सामने बुरा स्लैम किया। बहुत भद्दीभद्दी बातें कही। गोविंदा ने खुद कैमरा के सामने आकर सुनीता से कहा कि अब हद में रहो और चुप हो जाओ। मेरा इस्तेमाल किया अपने आप को पॉपुलर करने के लिए और अब मैं जब काम करने जा रहा हूं तो मेरा काम बिगाड़ रही हो। गोविंदा की इस वीडियो के बाद गोविंदा को जबरदस्त सपोर्ट मिला है। ऑल ओवर इंडिया कई फैंस ने गोविंदा को प्यार दिखाया है और सुनीता की ट्रोलिंग शुरू हो गई है।
इनफैक्ट सुनीता को टारगेट करते हुए कई वीडियोस बनाए गए हैं जिसमें लोगों ने सुनीता को चुप रहने की हिदायत दी है। गोविंदा का एक फैन तो सुनीता का पुतला बना बैठा। उस पुतले को पहले तो उसने भद्दी भद्दी बातें कही और उसके बाद उस पुतले को जला दिया। सोशल मीडिया पर सुनीता को स्लैम करने की, सुनीता को ट्रोल करने की यह वीडियोस जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। और इन वीडियोस को देखकर अब लोग यही कह रहे हैं
कि कहां गया सुनीता का स्टारडम? कहां गई सुनीता बड़ी स्टार जो इतने इंटरव्यूज में यह दावा कर रही थी कि मैं तो गोविंदा से बड़ी स्टार हूं। स्टार गोविंदा ही है। 90ज में गोविंदा ने जो कमाल दिखाया वह प्यार आज तक गोविंदा को मिलता है। गोविंदा फिल्में नहीं कर रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद अगर गोविंदा को इवेंट्स के लिए बुलावा आता है। अगर स्टेज आज भी उन्हें पुकार रहा है तो यह बताता है कि गोविंदा एक ऐसे आर्टिस्ट है जो हमेशा हमेशा स्टेज के लिए ही बने थे और वह स्टेज पर ही जमते हैं।