Cli

धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना अब ये किरदार में आयेंगे नज़र? साउथ फिल्म इंडस्ट्री में करेंगे डेब्यू?

Uncategorized

डायरेक्टर आदित्यधर की फिल्म धुरंधर के बाद से अभिनेता अक्षय खन्ना को अपार सफलता मिली है। लंबे समय से अक्षय का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म महाकाली को लेकर चर्चा में बना हुआ है जो धुरंधर के बाद बड़े पर्दे पर उनकी अगली मूवी होगी। अब अक्षय खन्ना की इस साउथ सिनेमा की फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है जो मूवी में एक्टर के कैरेक्टर से जुड़ा है। फिल्म में आपको अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाते दिखेंगे।

हनुमैन जैसे शानदार सुपर हीरो फिल्म बनाने वाले साउथ फिल्म निर्देशक प्रशांत वर्मा महाकाली लेकर आ रहे हैं। बतौर निर्माता प्रशांत ने तेलुगु सिनेमा की पौराणिक फिल्म को तैयार किया है। जबकि महाकाली के डायरेक्शन की कमान फीमेल डायरेक्टर पूजा अर्पणा कोलूरू ने संभाली है। फिल्म समीक्षा तरण आदर्श की तरफ से महाकाली के प्रोमो वीडियो को लेकर आधिकारिक जानकारी Twitter हैंडल पर दी गई है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 24 अगस्त को मेकर्स की तरफ से फिल्म महाकाली के अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक वीडियो को रिलीज किया जाएगा। धुरंधर की अपार सफलता के बाद बड़े पर्दे पर अक्षय गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में वापसी करेंगे। इस माइथोलॉजी फिल्म में उनके कैरेक्टर को देखना वाकई एक नया रोमांच होगा। फिल्म महाकाली में अक्षय खन्ना के अलावा आपको अभिनेता रोहित सर्राफ और अभिनेत्री भूमि शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स के बैनर तले बनी महाकाली को लेकर फैंस में पहले ही काफी क्रेज दिखाई दे रहा है।

मालूम हो कि निर्माता प्रशांत वर्मा की महाकाली फिल्म के जरिए बतौर अभिनेता अक्षय खन्ना साउथ सिनेमा में भी कदम रखेंगे। यह उनके करियर की पहली दक्षिण भारतीय फिल्म होगी जिसमें एक्टर लीड रोल में दिखेंगे। हालांकि अभी इस फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि 24 अगस्त को महाकाली के रिलीज़ डेट से भी पर्दा उठ सकता है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *