गोविंदा के खिलाफ हुई गंदी साजिश। दोस्त ने बताया एक्टर के डाउनफॉल का पूरा सच। एंटरटेनमेंट के खुदा क्यों हुए डाउन? क्या इंडस्ट्री ने खेला बड़ा खेल? चीची भैया के करियर को लगी किसकी नजर? दोस्त के शॉकिंग खुलासे ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल। जी हां, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी को चौंका दिया।
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा जिन्हें कभी एंटरटेनमेंट का खुदा कहा जाता था। अब ऐसा नजर आता है कि उनका करियर डाउनफॉल का शिकार हो रहा है। यूं तो अक्सर गोविंदा और सुनीता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन अब इस डाउनफॉल को लेकर उनके करीबी दोस्त और फेमस एक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर वह कौन सी वजह रही जिसने एक चमकते सितारे को धीरे-धीरे पर्दे से बिल्कुल दूर कर दिया। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।
दरअसल गोविंदा के साथ काम कर चुके एक्टर अश्विन कौशल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके करियर को लेकर चौंकाने वाली बातें कही। उन्होंने साफ शब्दों में खुलासा करते हुए कहा, वहम से बड़ा ज़हर लाइफ में और कोई नहीं है। इस वहम ने उनका डाउनफॉल कर दिया। उनके तौर तरीके, उनका एटीट्यूड सब चीजों को बदल दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि कोई चीची भैया को इससे बाहर निकाले और दमदार रोल दें। वो एंटरटेनमेंट के खुदा हैं। एक्टर अश्विन ने आगे कहा कि चीची भैया में कादर खान जिंदा है तथास्तु करके गए हैं इनको। वो उस मीडिया को जिंदा रखेंगे। सारे 90ज के एक्टर्स को लेकिन वहम से बड़ी और कोई चीज नहीं है। चीची भैया अगर आज चाहे ना तो कल सुपरस्टार वाला अपना किताब वापस ले सकते हैं और यह मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं।
आपको बता दें खुलासे में यह भी सामने आया कि इंडस्ट्री में उनके खिलाफ साजिशें भी रची गई। लोग उनसे जलते थे और कई बार उनके आसपास ऐसा माहौल बना दिया गया जिसने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया। दोस्त का मानना है कि 100 में से बहुत कम ही लोग किसी का अच्छा चाहते हैं। बाकी लोग सिर्फ मौके का फायदा उठाते हैं। इतना ही नहीं यह भी बताया गया कि गोविंदा कई बार अपने फैसले वहम के आधार पर लेते थे। जैसे अगर उन्हें लगता था कि आज का दिन ठीक नहीं है
तो वह शूट पर नहीं जाते थे। धीरे-धीरे यह आदतें उनके प्रोफेशनल लाइफ पर भारी पड़ने लगी और काम के मौके कम होते चले गए। हालांकि दोस्त ने उनकी खूब तारीफ भी की। अगर गोविंदा की करियर पर नजर डालें तो 90 के दशक में उनका जलवा ऐसा था कि हर बड़ा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उनके साथ काम करना चाहता था। हीरो नंबर वन राजा बाबू दूल्हे राजा जैसी फिल्मों और उनके डांस स्टाइल ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। लेकिन वक्त के साथ उनकी फिल्में कम होती गई और अब पिछले कई सालों से वह बड़े पर्दे से लगभग गायब ही हैं। जिसकी वजह से फैंस एक बार फिर यही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या गोविंदा अब वापसी करेंगे और यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।