Cli

जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी के दीवाने हुए लोग, पोलो-घुड़सवारी जैसे शाही शौक, जानिए सबकुछ

Uncategorized

छा गई जयपुर की राजकुमारी। 27 साल की गौरवी कुमारी के दीवाने हुए लोग। महारानी गायत्री देवी की साड़ी में बटोरी खूब तारीफें। पोलो घुड़सवारी जैसे शाही शौक। फैमिली बिजनेस को सक्सेसफुल बनाने में बड़ा हाथ। ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन। मैटगाला 2026 में इस बार सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का जलवा ही नहीं दिखा बल्कि जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी ने अपने शाही अंदाज से पूरी की पूरी लाइमलाइट ही बटोर ली।

जैसे ही गौरवी रेड कारपेट पर उतरी हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर टिक गई। उनकी खूबसूरती, ग्रेस और रॉयल पर्सनालिटी ने लोगों को इतना इंप्रेस कर दिया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अभी भी वायरल हो रही हैं। बता दें गौरवी ने अपनी दादी और जयपुर की मशहूर महारानी गायत्री देवी की शाही साड़ी पहनकर मेटगाला में एंट्री की थी। बस फिर क्या था? लोगों को उनकी तस्वीरों में गायत्री देवी की झलक दिखने लगी और इंटरनेट पर हर तरफ सिर्फ गौरवी की ही चर्चा होने लगी। बता दें गौरवी कुमारी का फैशन सेंस हमेशा लोगों का ध्यान खींचता आया है। कभी ट्रेडिशनल राजस्थानी आउटफिट में तो कभी ग्लैमरस वेस्टर्न लुक में। वो हर बार अपने स्टाइल से फैंस को इंप्रेस कर ही देती हैं।

Instagram पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं और उनकी हर तस्वीर पर लाखों व्यूज आते हैं। जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोग उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। लोग उनकी लाइफस्टाइल और रॉयल अंदाज के दीवाने हो गए हैं। हालांकि गौरवी सिर्फ अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में नहीं रहती बल्कि वह ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मानी जाती हैं। 27 साल की गौरवी राजस्थान की डिप्टी सीएम और जयपुर राजघरानी की राजकुमारी दिया कुमारी की बेटी हैं। वो जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह और पद्मिनी देवी की पोती हैं।

और महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह की छोटी बहन है। राजघराने से ताल्लुक रखने के बावजूद गौरवी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। पढ़ाई की बात करें तो राजकुमारी ने अजमेर के मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से एजुकेशन पूरी की है और इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से मीडिया और कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो परिवार के बिजनेस में भी हाथ बटाती हैं और कई सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं। गौरवी प्रिंसेस दिया कुमारी फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी हैं। जहां वो महिलाओं के बेहतर फ्यूचर और समाज सेवा के लिए काम करती हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें गौरवी को पोलो और घुड़सवारी का बहुत शौक है।

इसके अलावा वो फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। साल 2023 में वो कई बड़े फैशन शो का हिस्सा रही थी और मिलान फैशन वीक में भी अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। एक इंटरव्यू में गौरवी ने कहा था कि वह महिलाओं के बेहतर फ्यूचर के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती हैं। वहीं अब मैडगाला 2026 से सामने आई उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। लोग उनके रॉयल लुक एलगेंस और क्लास की जमकर तारीफें कर रहे हैं। कई लोग तो उन्हें मॉडर्न इंडिया की नई रॉयल आइकॉन तक बुला रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट E2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *