Cli

हनी सिंह के इस गाने पर छिड़ा विवाद,दिल्ली हाईकोर्ट ने की बड़ी डिमांड

Uncategorized

रैपर हनी सिंह गाने पर हुआ विवाद दिल्ली हाईकोर्ट ने की हलफनामें की मांग।

हनी सिंह के गाने आए दिन चर्चा में आते रहते हैं उनका हर एक गाना किसी न किसी विवाद में फसता रहता है।इस बार भी ऐसा ही कुछ सामने आया है। हालांकि हर बार हनी सिंह अपने गानों के बोल को लेकर गलती मान लेते थे जो उन्होंने इस बार नही मानी।

दिल्ली हाईकोर्ट में रैपर-सिंगर हनी सिंह के कथित आपत्तिजनक गाने को लेकर सुनवाई हुई. हाई कोर्ट ने हनी सिंह को निर्देश दिया कि वे अपने दावे के समर्थन में हलफनामा दाखिल करें. सुनवाई के दौरान हनी सिंह की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में 50 हजार लोगों की मौजूदगी में किसी भी आपत्तिजनक गाने के गाए जाने का आरोप गलत है.

आगे दलील मे वकील ने कहा की अगर ऐसा कोई गाना गाया होता तो उसका कोई ऑडियो या वीडियो क्लिप जरूर सामने आता. इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जो बातें अदालत में कही जा रही हैं, उन्हें हलफनामे के जरिए रिकॉर्ड पर लाया जाए.

बता दे की पूरा मामला वॉल्यूम 1′ गाने के लेकर रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं. इस पर काफी विवाद रहा, जिसके बाद कोर्ट ने इसे यूट्यूब से हटाने का आदेश दिया था. गाने की महिला विरोधी सामग्री की आलोचना की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *