महज 30 साल की उम्र, कामयाबी का शिखर और फिर अचानक मौत। एक्ट्रेस [नाक से की जाने वाली आवाज़] दिव्यांका सिरोही के निधन ने कई अनसुलझे सवालों को पीछे छोड़ दिया है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से ऐसी खबर सामने आई जिसने सभी को झोड़ कर रख दिया। दिव्यांका हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना माना नाम थी। इस खबर के सामने आने के बाद हर किसी के ज़हन में एक ही सवाल है।
कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतनी कम उम्र में दिव्यांका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार 21 अप्रैल 2026 की रात दिव्यांका अपने यूपी के गाजियाबाद वाले निवास स्थान पर थी। सब कुछ सामान्य था। दिन भी ठीक-ठाक बीता। घर वालों ने बताया कि दोपहर में दिव्यांका ने खुद खाना बनाया और खाया भी था। फिर करीब 7:00 बजे उनका छोटा भाई दिव्यांशु कहीं बाहर जाने लगा। इस दौरान दिव्यांका ने उनके मैसेज का रिप्लाई भी किया था।
लेकिन देर रात 10:00 बजे करीब जब भाई घर लौटा तो दिव्यांका फर्श पर बेसुद पड़ी थी। उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था। हाथ पैर अकड़ गए थे। [संगीत] शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया कि दिव्यांका को हार्ट अटैक आया था। अचानक नीचे गिरने की वजह से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई। लेकिन परिजनों का कुछ और ही दावा है। परिजनों ने कहा कि दिव्यांका के हाथ पैर बुरी तरह अकड़ चुके थे। सिर में हल्की सूजन भी देखी गई थी। इसी बीच दिव्यांका के भाई ने जिक्र किया कि दिव्यांका की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं थी। दोपहर से ही दिव्यांका को खाना खाने का मन भी नहीं था। [
संगीत] दिव्यांका के भाई ने कहा उन्होंने दोपहर में तबीयत थोड़ी खराब होने की बात कही थी। खाना खाने की इच्छा भी नहीं जताई थी। लेकिन मेरे कहने पर एक रोटी खाई थी। जब मैं घर आया और देखा तो वह फर्श पर गिरी हुई थी। उनके सिर से खून निकल रहा था। परिजनों ने यह भी कहा कि दिव्यांका अपनी हेल्थ को लेकर काफी कंसर्न थी। वो अपना बहुत ख्याल रखती थी। ऐसे में जानने वालों को हार्ट अटैक की बात बहुत ज्यादा समझ नहीं आ रही। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सब कुछ क्लियर हो पाएगा। हैरानी की बात है। करोड़ों चाहने वाले Instagram पर लाखों की फौज और एक उभरता हुआ करियर। लेकिन मौत ने एक ही झटके में सब कुछ छीन लिया।
दिव्यांका सिरोही जो नाम हरियाणवी गानों की कामयाबी की गारंटी माना जाता था। दिव्यांका ने तकरीबन 50 से अधिक हरियाणवी गानों में काम किया। मासूम शर्मा जैसे बड़े कलाकारों के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट थी। लेकिन महज 30 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गई। उनकी आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस ने इस बात पर भी गौर किया कि दिव्यांका वैसे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। लेकिन लंबे समय से उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट भी नहीं किया था। उनकी आखिरी पोस्ट एक डांस वीडियो था जो उन्होंने 19 मार्च को शेयर किया था। इस मौत के बाद अब सवाल यही है कि यह कोई हादसा था, दिल का दौरा था या फिर इसके पीछे कोई गहरा राज छिपा है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर दिव्यांका के चाहने वाले उन्हें लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्हें याद कर रहे हैं। [संगीत] [संगीत] तो