धर्म की राह पर निकले करण वाही। कृष्ण भक्ति ने बदली करण की जिंदगी। 39 की उम्र में भक्ति में लगाया मन। तो क्या छोड़ेंगे टीवी इंडस्ट्री? क्या करण ने कर लिया है एक्टिंग छोड़ने का फैसला? वायरल हुई खबरें तो एक्टर ने तोड़ी चुप्पी। हैंडसम हम कर कारण वाही इस वक्त सुर्खियों में छाए हैं। लेकिन अपने किसी नए शो, वेब सीरीज या फिर फिल्म की वजह से नहीं बल्कि सन्यास लेने की खबरों की वजह से। जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि करण वाही धर्म की राह पर चल पड़े हैं
और अब कृष्ण भक्ति में डूबकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। करन के एक्टिंग छोड़ने की खबरें वायरल हुई तो एक्टर ने खुद चुप्पी तोड़ी है और इस वायरल दावे का पूरा सच बताया है। तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है। दरअसल करण हाल ही में एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे। जहां उन्होंने अपनी स्पिरिचुअल जर्नी को लेकर खुलकर बात की। पॉडकास्ट में करण ने बताया कि कैसे अध्यात्म की राह पर चलकर उनकी लाइफ में पॉजिटिव चेंजेस आए हैं। पिछले 3 महीनों से उन्होंने नॉनवेज खाना पूरी तरह छोड़ दिया है। वह अब गले में कंठी माला पहनते हैं जो वह वृंदावन से लाए थे। प्रेमानंद महाराज और नीम करौली बाबा के वीडियोस ने उनके नजरिए को बदल दिया है।
लंबे वक्त से वह एक गंभीर स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे थे। लेकिन अब उन्हें इससे भी राहत मिली है और अब उनकी जिंदगी में पहले से ज्यादा शांति है। हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आया जब एक Instagram पेज पर दावा कर दिया गया कि धर्म की राह पर चलते हुए करण वाही ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है और वह अब सिर्फ कृष्ण भक्ति में ही लीन रहने वाले हैं। करण के एक्टिंग से सन्यास लेने की खबर वायरल हुई तो फैंस को झटका लग गया। करण से सोशल मीडिया पर सवाल पूछे जाने लगे।
जिसके बाद एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस वायरल खबर का सच [संगीत] बताया। करन के मुताबिक ना तो वह एक्टिंग छोड़ रहे हैं और ना ही उनका ऐसा कोई भी इरादा है। करन [संगीत] ने उस वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट को अपने इंस्टा स्टोरीज में शेयर करते हुए लिखा कि आध्यात्मिक होने का यह मतलब नहीं कि मुझे अपना काम छोड़ना पड़ेगा। केवल वायरल होने के लिए इस तरह की अफवाहों को ना फैलाएं। अब इस बात से साफ है कि करण वाही के एक्टिंग से सन्यास लेने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि करण वाही 22 साल से एक्टिंग की दुनिया में हैं।
साल 2004 में सीरियल रिमिक्स से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। करन सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों, ओटीटी शोज़ और म्यूजिक एल्बम्स में काम कर चुके हैं। टीवी के हाईएस्ट पेड और हैंडसम एक्टर्स में उनका नाम शुमार होता है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो 39 साल के एक्टर ने अभी तक अपना घर नहीं बसाया है। [संगीत] हालांकि उनका नाम जेनिफर विंगेट के साथ जुड़ता है। लेकिन जेनिफर के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए करन ने साफ कहा कि जेनिफर सिर्फ उनकी एक अच्छी दोस्त है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 ते