Cli

कैटरीना के ससुर ने किया गजब कारनामा। 70 की उम्र में जिम में बहा रहे पसीना।

Hindi Post

कैटरीना के ससुर ने किया गजब कारनामा। 70 की उम्र में जिम में बहा रहे पसीना। विक्की के पापा ने दिखाया ऐसा जोश जिसे देख उड़े लोगों के होश। कभी कैंसर ने तोड़ दी थी विहान के दादू की हिम्मत। अब बुढ़ापे में दम दिखा श्याम कौशल ने कर दिया दंग। छावा एक्टर विक्की कौशल और उनकी ब्यूटीफुल वाइफ कैटरीना कैफ तो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी नहीं बल्कि कौशल परिवार के मुखिया और विक्की के पापा श्याम कौशल की हो रही है। जी हां, इस वक्त सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ के ससुर का नाम छाया हुआ है।

और ऐसा होना लाजमी भी है। आफ्टर ऑल 70 की उम्र में श्याम कौशल 25, 30, 35 के जोशीले जवानों को मात देते नजर आ रहे हैं। किसी ने सही कहा है कि एज इज जस्ट अ नंबर। हौसला और जज्बा दिखाने की कोई उम्र नहीं होती और ना ही अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए उम्र को देखना चाहिए। विक्की के पापा और कैटरीना के ससुर जी श्याम कौशल का यह वीडियो इसी बात की गवाही दे रहा है। 70 साल की उम्र में श्याम कौशल जिम पहुंच गए हैं। उनका जोश और एनर्जी देखकर हर कोई हैरान रह गया है। क्योंकि जिस उम्र में लोग आराम करना पसंद करते हैं और घूमना फिरना कम कर देते हैं। उस उम्र में श्याम कौशल का यह अंदाज लोगों के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्याम कौशल किस तरह हाई एनर्जी के साथ जिम एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर फैंस भी उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। खास बात यह भी है कि उनके हर पोस्ट में एक पॉजिटिव मैसेज जरूर होता है। वो अक्सर अपने कैप्शन में ईश्वर की कृपा, शुक्रिया, ग्रेटट्यूड और रब राखा जैसे शब्द लिखते हैं। इससे साफ झलकता है कि वह जिंदगी के हर पल के लिए आभारी हैं और उसे पूरी खुशी के साथ जी रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोस खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, हाउ इज द जोश सर। दूसरे ने लिखा, इस उम्र में ऐसा इंस्पिरेशन। वहीं तीसरे ने लिखा है कि अंकल जी, आपका वीडियो हमें बहुत प्रेरित करता है। वाहेगुरु जी, आपको सदा स्वस्थ रखें। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्याम कौशल की जिंदगी इतनी आसान नहीं रही। एक समय ऐसा भी था जब वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उस दौर ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

कैंसर से जंग जीतने के बाद अब वो जिंदगी को एक नए नजरिए से देख रहे हैं। शायद यही वजह है कि आज वो हर दिन को नई शुरुआत की तरह जीते हैं और खुद को फिट रखने के लिए लगातार मेहनत करते हैं। आपको बता दें कि श्याम कौशल बॉलीवुड के जानेमाने एक्शन डायरेक्टर हैं। उन्होंने गैंग्स ऑफ फासेपुर, बाजीराव मस्तानी, दंगल और संजू जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। वहीं उनके बेटे विक्की कौशल जो आज बॉलीवुड के बड़े स्टार बन चुके हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। लेकिन इस वक्त लाइमलाइट में बेटे या फिर उनकी बहू नहीं बल्कि उनके पिता हैं। जिन्होंने यह साबित कर दिया है कि एज इज जस्ट अ नंबर। ब्यूरो रिपोर्ट E2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *