Cli

उसने मेरे लिए ..ह्रितिक रोशन को जिद्द पड़ी भारी, रोहित रॉय ने किया चौंकाने वाला खुलासा।

Uncategorized

11 मिनट तक ऋतिक रोशन को पड़े मुक्के। टीवी एक्टर रह गया हैरान। विलेन को हुई पैसों की चिंता। आज तक अफसोस में जी रहा एक्टर। स्टेटमेंट हो रहा जबरदस्त वायरल। किस्सा सुन दंग रह गए लोग। बॉलीवुड में ऋतिक रोशन अपनी शानदार एक्टिंग, दमदार एक्शन और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं।

लेकिन उनकी एक और खूबी है जो उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है। वो है उनका डडीिकेशन। जिसका एक दिलचस्प किस्सा फिल्म काबिल की शूटिंग से सामने आया है। इस स्टोरी को टीवी एक्टर रोहित रॉय ने हाल ही में शेयर किया जिसमें रतिक का सुपरस्टार वाला रुतबा तो दिखता ही है साथ ही उनका वो अंदाज भी सामने आता है जो दिल जीत लेता है। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म काबिल में ऋतिक रोशन ने एक ब्लाइंड शख्स का किरदार निभाया था जो अपनी पत्नी की मौत का बदला लेने निकलता है।

फिल्म में यामी गौतम उनकी पत्नी बनी थी जबकि रोहित रॉय ने विलेन का रोल निभाया था। फिल्म के क्लाइमेक्स से पहले रतिक और रोहित के बीच करीब 11 मिनट लंबा एक्शन सीक्वेंस था। इस सीन में रोहित को रतिक के किरदार पर लगातार मुक्के बरसाने थे। लेकिन शूटिंग के दौरान रोहित बार-बार अपना हाथ रोक लिया करते थे। वजह थी रतिक की सुपरस्टार वाली इमेज और उन्हें चोट लगने का डर। रोहित ने बताया कि रितिक खुद मेरे पास आया और पूछा कि मैं ठीक से मार क्यों नहीं रहा हूं। इस पर मैंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहली बात तो यह कि आप सुपरस्टार हैं और दूसरी बात फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। अगर आपको चोट लग गई तो मेरा चेक अटक सकता है। मेरी बात सुनकर ऋितिक ने साफ कहा कि अगर मैं जोर से नहीं मारूंगा तो पलट कर वार करने वाला सीन दमदार नहीं लगेगा।

लेकिन असली कहानी तो इसके बाद शुरू हुई। फिल्म में एक सीन ऐसा भी था जिसमें रितिक के किरदार को डंडे से रोहित पर वार करना था और रोहित को जमीन पर गिरना था। शूटिंग खत्म होने के महज 15 मिनट बचे थे और सेट पर सब कुछ तैयार था। तभी रितिक की नजर इस बात पर पड़ी कि रोहित के गिरने के लिए नीचे सेफ्टी मैट यानी कि क्रैश मैट नहीं लगाया गया था। ऋतिक ने तुरंत सवाल उठाया कि मैट कहां है? .

जब उन्हें पता चला कि मैट लगाया ही नहीं गया है तो उन्होंने शूटिंग आगे बढ़ाने से मना कर दिया। उन्हें पता था कि कैमरे में रोहित का गिरना साफ दिखाई देगा और बिना सुरक्षा के ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। आखिरकार मैट लगाया गया उसके बाद ही शूटिंग दोबारा शुरू हुई। रोहित के मुताबिक रितिक चाहते तो वक्त की कमी का हवाला देकर शॉट पूरा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनके लिए एक सीन से ज्यादा जरूरी अपने कोस्टार की सुरक्षा थी। यही वजह है कि रितिक सिर्फ अपनी एक्टिंग और एक्शन से ही नहीं बल्कि अपने बिहेवियर से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *