Cli

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका का कैसे हुआ निधन।

Hindi Post

कभी-कभी जिंदगी बिना वार्निंग के सब कुछ बदल देती है और एक पल में खुशनुमा जिंदगी अचानकसे गहरे सन्नाटे में बदल जाती है। हरियाणवी इंडस्ट्री से एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल सिर्फ 30 साल की उम्र में दिव्यांका सिरोही अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह गई फैंस और परिवार का इस बात को मानना बड़ा मुश्किल साबित हो रहा है। दरअसल सोर्सेस बताती हैं कि दिव्यांका सिरोही को मंगलवार देर रात अचानक से उत्तर प्रदेश वाले घर पर आया।

परिवार वाले तुरंत उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर्स ने बताया कि वह अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इस खबर के सामने आते ही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री में गहरे शोक की लहर दौड़ गई। कई जो कलाकार थे उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक जताया। दिव्यांका मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली थी और उनका जन्म 19 नवंबर 1996 में हुआ था। उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीसीए की पढ़ाई की। इसके बाद एमबीए के लिए वह सिक्किम चली गई।

इसके बाद अगर परिवार की बात करें तो उनके परिवार में उनके माता-पिता भाई हिमांशु और बहन दिव्यांशु और जसमीत हैं। वो गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहती थी। दिव्यांका की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत TikTok से की थी और एक सिंपल सी वीडियो जो उन्होंने दिवाली पर एक पंजाबी गाने पर बनाई थी वह रातोंरात वायरल हो गई। इस वीडियो पर करीबन 2 करोड़ व्यूज आए थे

और इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी lतरह से बदल गई थी। देखा गया था कि उनके फॉलोवर्स में काफीज्यादा तेजी आईऔर चंद ही रात में वह बढ़कर लाखों पहुंच गए थे। इसके बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें मौका मिला और वहां पर उन्होंने सिंगर मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम किया और अपनी एक अलगlपहचान बनाई। Instagram की बात करें तो उनके लगभग 13 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

दिव्यांका सिरोही का यूं अचानक से चले जाना यह सिर्फ एक हादसा या [संगीत] फिर दर्द नहीं बल्कि ये अधूरी कहानी है। एक ऐसी कहानी जिसमें सपने थे, टैलेंट था और एक ब्राइट फ्यूचर। लेकिन वक्त ने सब कुछ बहुत ही [संगीत] जल्दी छीन लिया। उनकेफैंस समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *