[संगीत] दोस्तों टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को लेकर के खुलकर बात की। बीमारी के बीच उन्हें किन परेशानियों से गुजरना पड़ा। लोगों के तानों ने उन्हें कितना परेशान किया और अपने बेटे रोहान को लेकर के उनके दिल में क्या दर्द है? दीपिका ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की। दरअसल दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए अपनी जिंदगी
, बीमारी और मुश्किल दौर के बारे में बात की। सबसे पहले दीपिका ने अपने बेटे रूहान को लेकर एक ऐसी बात कही जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। दीपिका ने बताया कि कई बार उन्हें इस बात का बुरा लगता है कि बीमारी की वजह से वो अपने बेटे के साथ उतना वक्त नहीं बिता पाती जितना वह चाहती थी। एक्ट्रेस ने कहा कि वो चाहती थी कि रोहान के साथ वो उछल कूद कर सकें और उसके साथ खेलें। वो सारी चीजें करें जो एक मां अपने बच्चे के साथ करना चाहती है। लेकिन बीमारी की वजह से ऐसा हमेशा कर पाना उनके लिए संभव नहीं हो पाता। यानी एक तरफ दीपिका खुद अपनी बीमारी से जूझ रही थी और दूसरी तरफ एक मां के तौर पर उन्होंने यह मलाल भी था कि वह अपने बेटे को उतना समय नहीं दे पा रही हैं। इसके बाद दीपिका ने जिंदगी के मुश्किल हालात पर भी बात की।
उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हमारे कंट्रोल में नहीं होती। यह बीमारी हो सकती है। कोई दुर्घटना हो सकती है। अचानक आई कोई परेशानी या फिर आर्थिक संकट भी हो सकता है। ऐसी परिस्थितियां इंसान को अंदर से तोड़ सकती हैं। लेकिन दीपिका के मुताबिक मुश्किल वक्त में इंसान को हिम्मत रखनी पड़ती है और आगे बढ़ती रहना पड़ता है। लेकिन इस पूरी बातचीत में सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका की बॉडी शेमिंग को लेकर के हुई। दीपिका ने बताया कि बीमारी के दौरान उन्हें बढ़े हुए वजन को लेकर के लोगों ने कमेंट करा और लोग उनके शरीर और वजन पर तरह-तरह की बातें कर रहे थे। लेकिन दीपिका ने साफ कहा कि उस वक्त उनकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो वजन कम करने के बारे में सोच पाती।
उनके लिए उस समय सबसे ज्यादा जरूरी अपनी बीमारी और मानसिक स्थिति से निपटना था। दीपिका ने कहा कि लोग उस कंडीशन को कुछ भी नाम दे सकते हैं। वह कह सकते हैं कि वह ज्यादा खा रही थी या उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन सच यह था कि उस वक्त वो वजन कम करने की कंडीशन में नहीं थी। वो उसे लेकर के ठीक नहीं थी क्योंकि बीमारी के चक्कर में वह काफी परेशान थी। यानी जिस वक्त दीपिका को लोगों की समझ और सपोर्ट की जरूरत थी, उस वक्त उन पर शरीर को लेकर के तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे थे। लेकिन दीपिका ने इन बातों को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने बताया कि बीमारी के दौरान इंसान अपने लुक्स को लेकर के भी ज्यादा सोचने लगता है। बाल कैसे हैं? स्किन कैसी दिख रही है? चेहरा कैसा लग रहा है और कहीं ना कहीं खुद का ख्याल रखना उसे दोबारा आत्मविश्वास देता है। इसी वजह से दीपिका ने बताया कि उन्होंने अपने बालों की देखभाल पर पूरा ध्यान देना शुरू किया। वहीं मुश्किल तौर से गुजर रही महिलाओं को लेकर के भी उन्होंने खास मैसेज दिया। दीपिका ने कहा कि हर महिला की जिंदगी में ऐसे मुश्किल दौर आते हैं जब शरीर और मूड में कई बदलाव होते हैं। ऐसे वक्त में मजबूत रहना जरूरी है
लेकिन इसके साथ-साथ खुद का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। दीपिका ने यह भी कहा कि मुश्किल हालात में मुस्कुराते रहना चाहिए क्योंकि हमारी मुस्कान सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि हमारे आसपास के लोगों और खासकर परिवार वालों को हिम्मत देती है। और शायद यही वजह है कि बीमारी और मुश्किल दौर के बावजूद दीपिका ने अपने परिवार और बेटे रूहान के लिए खुद को मजबूत रखने की कोशिश करी। एक तरफ बीमारी की चुनौतियां दूसरी तरफ बॉडी शेमिंग कमेंट और ऊपर से बेटे के साथ ज्यादा वक्त बिता ना पाने का मलाल। दीपिका कक्कड़ की यह बातें दिखाती हैं कि कैमरे के सामने हमेशा मुस्कुराने वाले सितारों की जिंदगी में कई ऐसी लड़ाईयां होती हैं जिनके बारे में फैंस को पता तक नहीं चलता। अब दीपिका ने जिस तरह से अपने दर्द को खुलकर फैंस के साथ शेयर किया है, उसके बाद से उनके फैंस भी एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोस्तों, आप क्या कहना चाहोगे दीपिका कक्कड़ के इस खुलासे के बारे में? अपनी राय जरूर बताइएगा और ऐसी ही बॉलीवुड अपडेट और किस्से कहानी के लिए बने रहिए सिंह राठौर के साथ और जाते-जाते 4 पी.m. बॉलीवुड को सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा। आपका धन्यवाद। मैं [संगीत]