Cli

नसरुदीन शाह पर देश विरोधी बयान को लेकर बरस पड़े गजेन्द्र चौहान,कह दी चौंकाने वाली बात,मचा को;ह!राम

Uncategorized

मिस्टर नसीरुद्दीन शाह, मैंने आपका वीडियो देखा। उसमें आपने कहा कि आपको अर्बन नक्सल होने पर गर्व है। मैं भी गर्व से कहता हूं कि मैं देशभक्त हूं। 140 करोड़ लोगों के साथ-साथ मैं भी देशभक्त हूं। मैं भारतीय हूं, और मुझे इस देश में रहकर खुशी है क्योंकि मेरे पास जो कुछ भी है, इस देश ने ही दिया है।हालांकि अमित शाह जी ने नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया कर दिया है। सारे नक्सली खत्म हो चुके हैं।

आप कहां से आ गए? अगर आपको इस सरकार का विरोध करने का इतना ही शौक है, तो चुनाव क्यों नहीं लड़ते? चुनाव लड़िए। इस नक्सलवाद से बाहर आइए। बाहर आइए और जीत कर दिखाइए। और मैं आपको चुनौती देता हूं, आप जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, मैं आपके खिलाफ लडूंगा। मैं आपके खिलाफ चुनाव लडूंगा और आपकी जमानत जब्त करवाऊंगा।आप बार-बार बयान देते रहते हैं। इस देश ने आपको एक कलाकार के तौर पर इतना सम्मान और इज्जत दी। सब कुछ बर्बाद हो गया। आपके इन चंद वीडियो और बयानों से आपकी प्रतिष्ठा मिट्टी में मिल गई है। इस देश को आप जैसे कलाकार पर गर्व होता था।

लेकिन इस देश को किसी भी नक्सली या अर्बन नक्सल पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है; ये एक कलंक है। मैं सिर्फ एक ही बात कहूंगा: ‘नसीर’ ही रहिए, इस देश के लिए ‘नासूर’ मत बनिए।देखिए, अगर वो अपने बयान में खुद को अर्बन नक्सल या देशद्रोही कहता है, तो मुझे लगता है कि कानूनी कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए, और कानून में जो भी सजा का प्रावधान है, उसे दी जानी चाहिए।आपके बयान को लेकर, फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार भी इस विषय पर बात कर रहे हैं। ये बड़े दुख की बात है, है ना? कला में आपने जो इज्जत कमाई थी, वो सब मिट्टी में मिल गई। मैंने हमारे साथी कलाकार पुनीत इस्सर जी को सुना।

उन्होंने बहुत अच्छी बात कही है और आपको सलाह भी दी है और चुनौती भी दी है। मैं भी आपको चुनौती दे रहा हूं। आइए, चुनाव लड़िए। मैं आपके खिलाफ लडूंगा, और मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। मैं पार्टी से भी अनुरोध करूंगा कि अगर नसीरुद्दीन शाह कहीं से भी चुनाव लड़ते हैं, तो मुझे उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए, और मैं आपको चुनौती देता हूं, नसीर भाई, कि आपकी जमानत जब्त हो जाएगी।मैंने पहले भी कहा है, ‘नसीर’ ही रहिए। ‘नासूर’ मत बनिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *