गोविंदा संग खटपट के बीच सुनीता का बड़ा फैसला। नई शुरुआत की तैयारी में लगी यश टीना की मम्मी। सुनीता ने मांगी बप्पा से खास प्रार्थना। बिना नाम लिए फिर गोविंदा पर साथ दिया । नेगेटिव लोगों को जिंदगी से निकाल फेंकने का भी किया जिक्र।
जी हां, सुनीता आूजा और बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा। लंबे वक्त से खबरों में छाए हुए हैं। साथ ही लगातार आपको मियां बीवी के रिश्ते में आई दूरियों के साथ-साथ खटपट का हर अपडेट देते रहते हैं। तो गोविंदा संग 40 साल की शादी में चल रही खटपट के बीच अब सुनीता अहूजा एक बार फिर से खबरों में छा गई हैं। दरअसल यह तो सभी जानते हैं कि 14 सितंबर को पूरा भारत मिलकर गणेश चतुर्थी का त्यौहार सेलिब्रेट करने वाला है। साथ ही आम आदमी से लेकर छोटे और बड़े पर्दे के सितारे भी बड़ी धूमधाम से बप्पा का स्वागत करेंगे।
तो ऐसे में सुनीता ने भी इस साल अपने घर पर भगवान गणेश का स्वागत करने का फैसला किया है। तो बप्पा के स्वागत से पहले गोविंदा की बीवी सुनीता के कुछ खुलासे तेजी से वायरल होने के साथ-साथ लोगों का ध्यान भी खींच रहे हैं।
जिसमें सुनीता ने बताया कि वह इस साल कैसे बप्पा के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। यही नहीं हालिया बातचीत के दौरान सुनीता ने उन इच्छाओं का भी जिक्र किया जो वह इस साल बप्पा से खासतौर पर मांगने वाली हैं। वेल सुनीता ने अपनी बातचीत में बताया कि इस साल मैं खुद गणपति को लाने वाली हूं क्योंकि पिछले साल मैंने अपना YouTube चैनल शुरू किया था।
एक साल में भगवान गणपति के आशीर्वाद से मैंने दो टीवी शोज़ किए। एक Netflix पर लॉकअप 2 और एक Zee5 के लिए माहला। दूसरी और सबसे जरूरी बात मैंने अपने बेटे के साथ एक फिल्म की है। ये एकता कपूर का प्रोडक्शन है और साजिद खान इसके डायरेक्टर हैं।
वेल बप्पा के स्वागत की खास तैयारियों के बीच यश और टीना की मम्मी ने गणेश चतुर्थी के जश्न के बारे में अपनी सबसे पसंदीदा बात बताई। सुनीता ने माना कि उन्हें अच्छा लगता है जब लोग बप्पा के दर्शन के लिए उनके घर आते हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भगवान गणेश का आसपास होना यह सब भी काफी अच्छा होता है। तो वहीं इसके बाद सुनीता ने अपनी उन इच्छाओं का भी जिक्र किया जो वो इस साल चाहती हैं कि बप्पा पूरी करें। सुनीता ने शेयर किया कि यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा अच्छे लोगोंके साथ काम करते रहें और अगले गणपति तक मुझे अपने खुद का घर लेना है। यह मैं बप्पा से मांगूंगी।
मेरे बच्चों की सफलता और मेरी सफलता और खुशी चाहिए बस मुझे। जो मेरी जिंदगी में नेगेटिव लोग हैं बप्पा उनको निकाल केफेंक दें और मुझे और मेरे बच्चों को इतना आशीर्वाद दे कि हम इतना काम करें अच्छा काम करें। अच्छे लोगों के साथ काम करें। जितने नेगेटिव लोग हैं इस दुनिया से हमारी जिंदगी से मेरे और मेरे बच्चों की जिंदगी से हट जाएं।
तो सुनीता के यही कुछ खुलासे और बातें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। साथ ही साथ लोगों का तो यह भी कहना है कि सुनीता ने बिना नाम लिए ही गोविंदा को नेगेटिव बताकर जिंदगी से की बात भी कह डाली है। हालांकि देखना सभी के लिए खास होगा कि सुनीता आूजा कब तक अपना नया घर लेती हैं और इस साल बप्पा का स्वागत भी किस और खासअंदाज में करती हैं।