Cli

देव आनंद की मौ!त के बाद क्यों गुमनामी में जीने लगी बीवी कल्पना? वजह होश उड़ा देगी।

Uncategorized

देवा आनंद नहीं रहे बेटा सुनील आनंद भी दुनिया छोड़ गया लेकिन आखिर कहां है उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक सालों से क्यों है लाइमलाइट से गायब कहां बिता रही हैं गुमनामी की जिंदगी वेल यह वो सवाल है जो इस वक्त देवानंद का हर एक चाहने वाला पूछ रहा है देवानंद के बेटे और एक्टर डायरेक्टर सुनील आनंद के निधन की खबर ने पूरे फिल्म जगत को झोड़ दिया।

इस दुखद खबर के बाद एक बार फिर देवानंद का परिवार सुर्खियों में आ गया। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से वायरल होने लगा। आखिर देवानंद की पत्नी कल्पना कार्तिक आज कहां है? जिस महिला ने कभी बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लाखों दिल जीते थे वो पिछले कई दशकों से पूरी तरह लाइमलाइट से दूर है।

ना कोई इंटरव्यू, ना कोई पब्लिक इवेंट और ना ही सोशल मीडिया पर कोई मौजूदगी। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कल्पना कार्तिक की जिंदगी आज कैसी है। तो चलिए इस रिपोर्ट में आज हम आपको बताएंगे कल्पना कार्तिक के बारे में। साथ ही खुलासा करेंगे उस आइकनिक बंगलो के बारे में जो अब 22 मंजिला इमारत में तब्दील होने वाला है। कल्पना कार्तिक का असली नाम मोना सिंह था। फिल्मों में आने के बाद उन्हें यह नया नाम मिला। देखते ही देखते वो 50ज के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई। कल्पना और देवानंद की जोड़ी को ऑडियंस ने भी खूब पसंद किया और फिर यह ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे रियल लाइफ लव स्टोरी में बदल गई।

शादी के बाद कल्पना कार्तिक ने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बनानी शुरू कर दी। उन्होंने अपने परिवार और बच्चों की परवरिश को प्रायोरिटी दी और ग्लैमर की दुनिया से लगभग पूरी तरह अलग हो गई। जहां एक तरफ देवांद लगातार फिल्मों में एक्टिव रहे वहीं कल्पना ने कैमरों को टाटा बाय-बाय कर दिया। देवानंद के निधन के बाद उनके इकलौते बेटे सुनील आनंद ज्यादातर स्विट्जरलैंड में रहने लगे। कहते हैं कि देवानंद की ने उनके परिवार को गहरा सदमा दिया था। बच्चे देवीना और सुनील इस गम से उभर नहीं पाए। वहीं कल्पना के लिए यह दुख सहना मुश्किल हो गया। जिसके बाद कल्पना कार्तिक ने अपनी बेटी और दामाद के साथ ऊंटी शहर को अपना नया बसेरा बना लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज कल्पना कार्तिक की उम्र लगभग 94 साल की है और वह ऊंटी की वादियों में अपना जीवन एकांत में बिता रही हैं।

वहीं पति देवानंद की मौत के बाद कल्पना कार्तिक ने माया नगरी मुंबई को अलविदा कह दिया। साल 2023 में देवांद के परिवार ने उनके आइकनिक बंगले को भी बेच दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक देवानंद और कल्पना कार्तिक ने अपने बच्चों सुनील आनंद और देवीना आनंद के साथ इस घर में एक लंबा अरसा गुजारा था और इस घर से उनकी जिंदगी के बेहद खूबसूरत पल भी जुड़े हुए थे। मगर कल्पना ने पुरानी यादों को छोड़ एक नए बसेरे को दिल से अपना लिया था। बता दें उनका यह बंगला अब एक 22 मंजिला टावर में बदल दिया जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *