Cli

रणबीर – आलिया ने राहा के लिये बनाया ये नियम,हर रोज़ होता है खास काम, 4 साल से जारी सिलसिला, जानकार चौंक जाएंगे

Uncategorized

रणबीर और आलिया ने राहा के लिए एक खास नियम बनाया है। ये काम हर दिन बिना किसी चूक के किया जाता है। राहा के जन्म के बाद से ही ये परंपरा चली आ रही है। अपनी बेटी के जन्मदिन से ठीक पहले, रणबीर ने इस राज से पर्दा उठाया। ये सुनकर तो बिग बी भी हैरान रह गए।हां, एक परंपरा जो लगभग 4 सालों से चली आ रही है। हर दिन, राहा वही करती है जो रणबीर और आलिया ने उसके जन्म के तुरंत बाद तय किया था।

आने वाली 6 नवंबर को, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्यारी बेटी राहा कपूर 4 साल की होने जा रही हैं। दिवाली का मौका, रामायण की रिलीज, और उनकी लाडली राहा का जन्मदिन। नवंबर का पहला हफ्ता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए बेहद खास है। रणबीर इस वक्त अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं, और इसी दौरान, उन्होंने अपनी बेटी राहा के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है जिसका सीधा कनेक्शन रामायण, भगवान हनुमान और बॉलीवुड लीजेंड अमिताभ बच्चन से है।

दरअसल, रणबीर कपूर हाल ही में रामायण को प्रमोट करने के लिए अमिताभ बच्चन के गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पहुंचे थे। रणबीर के साथ रामायण की पूरी टीम, यानी सीता और लक्ष्मण – एक्ट्रेस साई पल्लवी और एक्टर रवि दुबे भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान, रणबीर ने राहा के बारे में एक ऐसा खुलासा किया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।रणबीर ने बताया कि राहा हनुमान जी की भक्त है। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब वो हनुमान चालीसा नहीं सुनती। खास बात ये है कि राहा को अमिताभ बच्चन की आवाज में गाई गई हनुमान चालीसा बेहद पसंद है। इस बारे में बात करते हुए, रणबीर ने बिग बी से कहा कि जब से मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ है, एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब हम सुबह आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा नहीं सुनते।अब, रणबीर के इस खुलासे से ये साफ है कि कपूर परिवार की हर सुबह की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज में हनुमान चालीसा से होती है, और अपने मम्मी-पापा के साथ-साथ नन्ही राहा भी इसे हर दिन सुनती है।इसके अलावा, रणबीर ने आलिया के बारे में भी बात की। आलिया के साथ अपने रिश्ते के बारे में, रणबीर ने कहा कि मेरे और आलिया के रिश्ते की नींव, जड़, दोस्ती है।

मैं हमेशा से मानता आया हूं कि प्यार रिश्ते को जोड़ता है। भरोसा रिश्ते को मजबूत बनाता है, सम्मान रिश्ते को जिंदा रखता है, और मुझे लगता है कि ये किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी नींव है।आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लगभग 5 साल तक डेट किया। जिसके बाद, 14 अप्रैल 2022 को उन्होंने अपने घर, वास्तु अपार्टमेंट में एक निजी शादी की। आलिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। शादी के लगभग 7 महीने बाद, कपल ने 6 नवंबर को बेटी राहा का स्वागत किया। सिर्फ 4 साल की उम्र में, राहा इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *