इम्तियाज अली की फिल्म देखने के बाद लोगों ने छोड़ दी नौकरी। डायरेक्टर ने खुद को ठहराया जिम्मेदार।जी हा बॉलीवुड में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी फिल्म का यंगस्टर्स पर इतना असर रहा कि उन्होंने 9 से5 की जॉब छोड़ दी।
बता दे किस फिल्म का नाम तमाशा है जिसे देखने के बाद लोगों ने अपनी नौकरी छोड़ दी। निर्देशक इम्तियाज अली को इस तरह का प्रभाव डालने पर गर्व तो है, लेकिन साथ ही उन्होंने चिंता भी जाहिर की।
उन्होंने न्यूज 18 को बताया, “मुझे बहुत बुरा लग रहा है। हाल ही में मैं बोमन ईरानी के स्पाइरल बाउंड नाम के राइटर कनवेंशन में गया था और उन्होंने इसे बहुत ही शानदार तरीके से आयोजित किया था। वहां कई नए लेखक मौजूद थे। उनमें से कई मेरे पास आए और मुझे बताया कि तमाशा देखने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और अब वे लेखक बन गए हैं।
मेरे मन में सबसे पहला ख्याल यही आया कि मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं।”उन्होंने कहा कि अगर तमाशा से प्रभावित होकर जीवन में बड़े बदलाव लाने वाले फैसले लेने वालों का भविष्य अच्छा नहीं रहा तो उन्हें अपराधबोध होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी इसका प्रभाव सिर्फ व्यक्तियों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे कहीं अधिक बड़ा हो जाता है।