Cli

निधन से पहले एक्टर डैनी से एक बार बात करना चाहते थे किशोर कुमार, जानिए इच्छा क्यों रही अधूरी?

Uncategorized

13 अक्टूबर 1987 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद दिन था। इसी दिन महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कहा। निधन के कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने करीबी दोस्त और अभिनेता डेनी डेंजपा को फोन कर घर बुलाया था।

डेनी उस समय क्रिकेट मैच देख रहे थे और उन्होंने मैच खत्म होने के बाद आने का वादा किया।.

किशोरदा ने मुस्कुराते हुए कहा ठीक है मैच के बाद आ जाना कुछ जरूरी बात करनी है। लेकिन जब मैच खत्म होने के बाद डेनी किशोर कुमार के घर पहुंचे तो वहां का माहौल देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

उन्हें पता चला कि जिन किशोर दा ने उन्हें बुलाया था। कुछ घंटे पहले बात की थी। अब वह इस दुनिया में नहीं रहे और यह खबर सुनकर डेनी सदमे में आ गए। किशोर कुमार और डेनी की दोस्ती वर्षों पुरानी थी।

दोनों के बीच संगीत, हंसीज़ाक और अपनापन का एक अनोखा रिश्ता था। और यही वजह है कि वह आखिरी फोन कॉल आज भी बॉलीवुड की सबसे भावुक और यादगार घटनाओं में गिनी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *