Cli

टूटी पसलिया ..कॉमेडियन की पत्नी की हालत हुई गंभीर, पुलिस पर लगाए आरोप।

Uncategorized

मशहूर कॉमेडियन की पत्नी की हालत गंभीर। टूटी पसलियां हॉस्पिटल में भर्ती। पुलिस पर लगाए सीरियस एलगेशन। पुख्ता सबूत देखकर हैरान रह गए फैंस। सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार। सपोर्ट में खड़े दिखे चाहने वाले। मुंबई में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को दंग कर दिया।

मशहूर कॉमेडियन रौनक रजानी ने मुंबई पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगा दिए हैं। उनका दावा है कि प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की कार्यवाही में उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। इतना ही नहीं उनकी पसलियां टूट गई और बाद में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।

से की जाने वाली रौनक ने सिर्फ आरोप ही नहीं लगाए बल्कि इस पूरी घटना से जुड़े सबूत भी शेयर किए हैं। जिन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल 22 जुलाई को मुंबई के शिवाजी पार्क में स्टूडेंट प्रोटेस्ट का ऐलान हुआ था। देश भर में स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के बीच मुंबई में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। कॉमेडियन रौनक रजानी अपनी पत्नी के साथ इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बने थे।

लेकिन उनका कहना है कि पीसफुल प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने लोगों को जबरदस्ती हिरासत में लेना शुरू कर दिया था और इसी दौरान उनके साथ भी धक्कामुक्की हुई थी। रौनक के मुताबिक पुलिस ने उन्हें और उनकी पत्नी को जबरदस्ती पुलिस वैन में बैठाया। इस दौरान रौनक को जोर से धक्का दिया गया जिससे उनकी गर्दन में मोच आ गई थी।

लेकिन उनकी पत्नी को इससे कई ज्यादा गंभीर चोट लगी। कॉमेडियन का आरोप है कि पुलिस की धक्कामुक्की और मारपीट के कारण उनकी पत्नी की पसली टूट गई।

रौनक ने बताया कि प्रोटेस्ट के अगले दिन दोनों दिल्ली चले गए थे। लेकिन उनकी पत्नी का दर्द लगातार बढ़ता गया। जब दर्द कम नहीं हुआ तो डॉक्टर से जांच कराई गई। एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि उनकी एक पसली में फ्रैक्चर है।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद रौनक ने पूरी घटना को पब्लिक करने का फैसला किया।

कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने पूरी घटना विस्तार से बताई। वीडियो में उन्होंने वह फुटेज भी दिखाई जिसमें पुलिस उन्हें और उनकी पत्नी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। रौनक का दावा है कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी उनकी पत्नी को जबरदस्ती वैन में धक्का दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो मेल पुलिसकर्मियों ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की और उन्हें लात भी मारी।

रौनक का कहना है कि उन्होंने उस वक्त अपनी पत्नी को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन पुलिस की कारवाई के सामने वह कुछ नहीं कर सके। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों में प्रोटेस्ट के दौरान कई लोगों के साथ इससे भी ज्यादा बुरा बर्ताव हुआ था। इसलिए उन्होंने शुरुआत में इस घटना को पब्लिक नहीं किया।

लेकिन जब मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई तब उन्होंने आवाज उठाने का फैसला किया। वहीं सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ यूज़र्स पुलिस की कारवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *