Cli

पुरुषो की वजह से…दिया मिर्जा ने बताया बॉलीवुड का काला सच।

Uncategorized

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया में फैमिली फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो लेकिन वह अपने बयानों से बक्सर चर्चा में आती रहती है। पिछले दिनों उन्होंने क्लाइमेट चेंज को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद अब उन्होंने बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

दीया मिर्जा ने हाल ही में इंडस्ट्री के काले सच को उजागर किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा से एक्ट्रेसेस को उनके लुक को लेकर जज किया जाता है. आज भी ये इंडस्ट्री पुरुष चलाते हैं जिसकी वजह से महिलाओं को कॉस्मेटिक करानी पड़ती है.

अपने करियर के बारे में बात करते हुए दीया मिर्जा कहती हैं कि इंडस्ट्री में हमेशा उनके लुक्स को लेकर कमेंट्स किए जाते थे. लोग उनसे कहते थे कि उन्हें अपने लिप्स की सर्जरी करानी चाहिए. वहीं कुछ लोग उन्हें ब्रेस्ट एंहैंस करने का सुझाव देते।

‘शी द पीपल’ के साथ बात करते हुए दीया मिर्जा ने इंडस्ट्री के ब्यूटी स्टैंडर्ड पर भी सवाल खड़े किए. वो कहती हैं कि फिल्मों में कदम रखते ही महिलाओं को ये महसूस कराया जाता है कि वो काफी नहीं हैं. उनके फीचर्स काफी नहीं हैं. अगर उन्हें फिल्मों में कुछ करना है तो उन्हें अपने लुक्स में बदलाव करना होगा.

वो कहती हैं कि आजकल महिलाओं में कॉस्मेटिक सर्जरी का ट्रेंड बढ़ते जा रहा है और इसके पीछे पुरुष हैं. वो बताती हैं, ‘यह डरावना है, क्योंकि मुझे लगता है कि आज पहले से कहीं ज़्यादा महिलाएं कॉस्मेटिक सर्जरी कराने में दिलचस्पी ले रही हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने वाले पुरुष हैं. वे पूरी इंडस्ट्री को डर के आधार पर चलाते हैं।

दीया मिर्जा आगे बताती हैं, ‘अगर कोई महिला अपने प्राकृतिक नैन-नक्श को स्वीकार करने के बजाय उन्हें कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए बदलना या बेहतर बनाना चाहती है, तो इसकी वजह कहीं न कहीं को पुरुष होता है. किसी ने उसे कभी न कभी इस बात का एहसास कराया होता है कि वो पर्याप्त नहीं है. उसे सुंदर दिखने के लिए खुदको बदलना होगा.

अपने पर्सनल एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए दीया मिर्जा कहती हैं कि उनसे भी कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के लिए कहा गया था. वो बताती हैं, ‘बिल्कुल मैंने भी इसका सामना किया है. मुझे कई बार यह भी बताया गया कि मुझे खुद में क्या बदलाव करने चाहिए और अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या-क्या करवाना चाहिए. सबसे खास बात यह है कि ऐसी सलाह मुझे हमेशा पुरुषों से ही मिली है’.

दीया मिर्जा कहती हैं कि उन्हें कभी किसी महिला से ऐसी सलाह नहीं मिली है. वो बताती हैं, ‘ कभी किसी महिला ने नहीं कहा कि अपने होंठों में फिलर लगवाओ, तुम्हारे होंठ बहुत पतले हैं.’ या ‘अपने ब्रेस्ट्स को बड़ा करवाओ, वे बहुत छोटे हैं.’ ऐसी बातें हमेशा किसी पुरुष ने ही कही हैं. यह सच है

दीया मिर्जा कहती हैं कि 20 साल की उम्र में 2 ब्यूटी पेजेंट जीतने के बावजूद जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो उन्हें ये सबकुछ सुनने को मिला. हर दूसरा आदमी उन्हें और खूबसूरत बनने की सलाह दे जाता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *