द इंडियन इज माय वाइफ। आज दुनिया में अगर कोई देश बेइज्जती कराने में पाकिस्तान से भी आगे निकल गया है तो वह अमेरिका है। अमेरिका के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री की ऐसी हालत हो गई है कि इजराइल भी उन्हें धमकियां और गालियां देने में लगा है। इसी कड़ी में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने एक बार फिर अमेरिका की नाक कटवा दी और पाकिस्तान के ब्रोकर इन चीफ असीम मुनीर के सामने अपनी हिंदू पत्नी का अपमान तक कर दिया।
लेकिन जेडी वांस को कर्मों का फल तुरंत मिल गया। उनके साथ क्या हुआ वह भी आपको दिखाएंगे और उन्होंने अपनी पत्नी पर क्या बयान दिया वह भी सुनवाएंगे। दरअसल स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ शांति समझौता करने पहुंचे जेडी वांस ने अपनी हिंदू पत्नी की तुलना पाकिस्तान के ब्रोकर इन चीफ असीम मुनीर से कर दी। जे डी वांस ने कहा कि मैं कई बार मजाक में कहता हूं कि मेरी जिंदगी में सिर्फ दो लोग बहुत अहम हैं। इनमें से एक भारतीय है और एक पाकिस्तानी।
भारतीय तो मेरी पत्नी है और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर है। यानी जिस पाकिस्तान में अमेरिका पर सबसे बड़ा आतंकी हमला करने वाला ओसामा बिन लादेन पकड़ा गया। उसी देश के मक्कार आर्मी चीफ असीम मुनीर की तुलना जेडी वांस अपनी पत्नी से कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब जेडी वांस ने अपनी पत्नी उषा वांस पर ऐसा तंज कसा हो। इससे पहले भी जेडी वांस ने एक बार कहा था कि मुझे उम्मीद है कि मेरी हिंदू पत्नी उषा एक दिन मेरी तरह ईसाई धर्म को अपना लेंगी। जे डी वांस ने कहा कि मैं अपने बच्चों की परवरिश ईसाई धर्म के अनुसार करने का फैसला कर रहा हूं। यह वही अमेरिका है जो रूस से दोस्ती के चलते हिंदुओं का अपमान करने के लिए पीएम मोदी की पूजा करते हुए फोटो ट्वीट करता है।
अमेरिकी बोलते हैं कि रूस से तेल का मुनाफा ब्राह्मण खा रहे हैं। लेकिन इसी देश के उपराष्ट्रपति अपनी हिंदू पत्नी को ईसाई बनाना चाहते हैं। आप पहले जेडी वंस का वो बयान सुनिए जो उन्होंने अपनी पत्नी के लिए दिया। उसके बाद आपको बताएंगे कि जेडी वांस को क्या तमाचा पड़ा है। आई हैव जोक्क दैट आई हैव टू वेरी वेरीेंट पीपल इन माय लाइफ इन इंडियन एंड पाकिस्तानी। द इंडियन इज माय वाइफ एंड द पाकिस्तानी फील्ड मार्शल। बहरहाल विधि का विधान देखिए कि असीम मुनीर के साथ अपनी पत्नी की तुलना करने वाले जेडी वांस को ईरान ने जोरदार तमाचा मारा है। दरअसल पीस डील के लिए आए ईरान के विदेश मंत्री ने जेडी वांस और असीम मुनीर की धज्जियां उड़ा दी।
इस मीटिंग में सबसे पहले जे डी वांस पहुंचे। वह ईरान का इंतजार करते रहे। ईरान के विदेश मंत्री बैठक के लिए आए और सिर्फ शहबाज शरीफ से मिले। उन्होंने जेडी वांस और असीम मुनीर को पूछा तक नहीं। शहबाज शरीफ ने ईरान के विदेश मंत्री से कहा कि एक ग्रुप फोटो के लिए आप आ जाइए। लेकिन ईरान के विदेश मंत्री ने कह दिया कि मैं जेडी वांस और असीम मुनीर के साथ फोटो नहीं खिंचवाऊंगा। यह सुनते ही शहबाज शरीफ की हवाइयां उड़ गई। उनके चेहरे पर रिएक्शन देखिए। ईरान के विदेश मंत्री शहबाज शरीफ से यह बोल गए कि मैं अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करना चाहता। यह पूरा ड्रामा पीछे खड़े जे डी वांस देख रहे थे। जैसे ही कमरे से ईरान के विदेश मंत्री निकले तो जे डी वांस पीछे से शहबाज शरीफ के पास आ गए। उन्होंने पूछा कि यहां पर क्या हो रहा था? जिसके बाद शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने जेडी वांस को सारी बातें बताई। बताइए इससे बड़ी बेइज्जती अमेरिका के लिए क्या हो सकती है? ईरान ने सरेआम अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस को तमाचा मार दिया।