29 जून 2007 यही वो तारीख थी जब इमरान हाशमी की आवारापन का सामना सनी देओल स्टारर अपने से हुआ था। उस टक्कर में सनी एक तरफा बाजी मार ले गए थे। दूसरी तरफ आवारापन बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर बन गए। आज 19 साल बाद इमरान और सनी एक बार फिर आमने-सामने आए। 14 अगस्त को आवारापन 2 और बंटवारा 1947 में क्लैश हुआ है। ओपनिंग डे के जैसे रुझान आए हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि इमरान अपना
19 साल पुराना हिसाब चुकता कर लेंगे। सैकनील के आंकड़ों के मुताबिक आवारापन 2 को सिनेमाघरों में खूब दर्शक मिल रहे हैं। कई जगहों पर फिल्म के मॉर्निंग शोज़ भी हाउसफुल जा रहे हैं। इस कारण रिलीज़ डे यानी 14 अगस्त की दोपहर तक फिल्म ने 9.20 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। ग्रॉस नंबर को जोड़े तो यह आंकड़ा 10.86 करोड़ तक पहुंच जाता है। इमरान के लिए यह बहुत अच्छा संकेत है।
खासकर इसलिए क्योंकि 19 साल पहले डिजास्टर करार दी गई आवारापन ने भारत में 7.7 करोड़ और वर्ल्ड वाइड केवल 12.18 करोड़ ही कमाए थे। सेकंड पार्ट ने उसके डोमेस्टिक कलेक्शन को आसानी से पार कर दिया। और जब तक आप यह वीडियो देखेंगे आप आवारापन का वर्ल्ड वाइड आंकड़ा भी क्रॉस हो चुका होगा। दूसरी तरफ आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी बंटवारा 1947 को एडवांस बुकिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत सुस्त रिएक्शन मिल रहा है।
ओपनिंग डे के आफ्टरनून शोज़ खत्म होने तक सनी देओल की इस फिल्म ने केवल 2.15 करोड़ कमाए हैं। ग्रॉस आंकड़े जोड़ भी दें तब भी यह नंबर 2.54 करोड़ तक ही पहुंचता है। हालांकि दोनों फिल्मों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन अभी सामने नहीं आए हैं। फिर भी डोमेस्टिक कलेक्शन को देखकर यह अनुमान तो जरूर लग रहा है कि सनी इस टक्कर में काफी पीछे छूट जाएंगे। वैसे अभी पहले दिन के शोज़ खत्म होने में कुछ समय बाकी है। इस दौरान दोनों फिल्म के नंबर्स में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आवारापन 2 पहले दिन लगभग ₹20 करोड़ कमा सकती है। लेकिन बंटवारा 1947 के लिए डबल डिजिट तक पहुंचना भी काफी मुश्किल हो सकता है।
वैसे इमरान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बादशाहों के नाम है जो 12.60 करोड़ से खुली थी। मगर वो फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म थी। उसमें अजय देवगन ने लीड रोल किया था। इमरान की सबसे बड़ी सोलो ओपनर राज 3 है। 2012 में आई इस फिल्म ने पहले दिन 10.47 करोड़ की कमाई की थी। यही उनकी लास्ट सोलो हिट भी थी। मगर आवारापन 2 को देखकर लग रहा है कि यह ना केवल उनकी सबसे बड़ी ओपनर होगी बल्कि ऑफिशियली उनका कमबैक भी करवा देगी। आपने दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म देखी और कौन सा पसंद आया यह कमेंट में जरूर बताइएगा। यह खबर लिखी है हमारे साथी शुभांजल ने। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।