Cli

जिम जाने वाले सावधान! जिम की 1 गलती और पिता-पुत्री ने क्यों दी जान?

Uncategorized

ऑस्ट्रेलिया में पिछले शनिवार को घटी एक चौंकाने वाली घटना में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ-साथ उनकी छ साल की बेटी की भी दर्दनाक स्थिति में मौत हो गई है। 47 वर्ष के मौलिक धंधुया और उनकी बेटी की डूबने से मौत हुई है और दोनों की बॉडी को सिडनी के पास पैरामाटा नदी से निकाला गया था। ऑस्ट्रेलिया के मीडिया ने इस घटना को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। यह पिता पुत्री बोटिंग के लिए निकले थे। पुलिस को सबसे पहले मौलिक की बॉडी के बारे में मैसेज मिला था। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तब मौलिक के साथ उनकी बेटी भी बोट पर सवार होने की जानकारी मिलने पर वह शायद जीवित होगी।

वैसी संभावना के बीच 7 घंटे तक उसकी खोजबीन की गई थी। पर शनिवार शाम 5:30 बजे 6 साल की इस बच्ची की बॉडी भी नदी से ही बाहर निकाली गई थी। मूल रूप से गुजरात के रहने वाले मौलिक धंधुया और उनकी बेटी किराए की बोट लेकर निकले थे। पुलिस जांच में ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि पिछले सप्ताह मृतक ने कई बार इसी प्रकार से बोट रेंट पर ली थी। वे अपनी बेटी के साथ ही बोटिंग पर जाया करते थे और एक बार उनकी पत्नी भी उनके साथ बोटिंग पर गई थी। शनिवार को जिस समय मौलिक धंधुया और उनकी बेटी पानी में गिरे उस समय के दृश्य भी नजदीक ही एक प्रॉपर्टी में लगे कैमरों में कैप्चर हो गए थे। उन्होंने शुरुआत में तो लाइफ जैकेट पहन रखा था पर उनकी बॉडी पर ऐसा कोई जैकेट नहीं मिला था। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि मौलिक ने पहले अपनी बेटी को पानी में फेंका था और बाद में वह खुद भी कथित तौर पर नदी में कूद गए थे। उस समय बोट पर क्या हुआ था

उसे लेकर कई चौंकाने वाले दावे ऑस्ट्रेलियन मीडिया में किए गए हैं। हालांकि इस घटना की पुलिस जांच फिलहाल जारी है और अभी तक पिता पुत्री की मौत के बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज नहीं किया गया है। मौलिक ऑस्ट्रेलिया में अच्छी जॉब करते थे और उन्हें पैसों की भी कोई समस्या नहीं थी। पर पिछले काफी समय से वे अपनी हेल्थ को लेकर बहुत ही तनाव में रहते थे। इस दुखद घटना में बेटी और पति को गवाने वाली मौलिक की पत्नी प्रीति धंदुकिया अब ऑस्ट्रेलिया में अकेली पड़ गई है। मौलिक ने क्यों ऐसा किया उसकी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। पर उन्होंने पिछले गुरुवार को ही Facebook पर लिखी एक पोस्ट में कुछ हेल्थ इशू का जिक्र किया था। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि एक समय पर उन्हें जिम जाने का बहुत ही शौक था। पर उसके कारण हुई इंजरी से उनकी जिंदगी में काफी समस्याएं आई। इस इंजरी को ही वे अपनी जिंदगी की 90% समस्याओं के लिए जिम्मेदार मानते थे। मौलिक नंदुकिया 2004 में मुंबई में एक आईटी कंपनी में काम किया करते थे और तब ऑफिस में बनाए गए जिम में एक्सरसाइज करते समय उन्हें वेटलिफ्टिंग के दौरान गर्दन में इंजरी हुई थी। उन्हें हॉस्पिटलाइज्ड होना पड़ा था और 21 साल के बाद भी उन्हें अक्सर नेक इंजरी परेशान किया करती थी। इसके अलावा आईटी इंडस्ट्री में सालों तक काम करने के कारण भी उन्हें नेक के मसल्स में दर्द रहने लगा था।

2004 में मौलिक को कंपनी की तरफ से एल1 वीजा पर अमेरिका भेजने का ऑफर किया गया था। पर वह गर्दन की चोट के कारण यह ऑफर नहीं स्वीकार कर सके थे। उसी तरह उन्हें एक समय पर कनाडा के पीआर भी मिल रहे थे। पर वहां ठंड बहुत होने से गर्दन की इंजरी और ज्यादा परेशान करेगी। वैसे डर के कारण मौलिक ने कनाडा जाना भी छोड़ दिया था। अंत में अपनी पोस्ट में उन्होंने जिम जाने वाले और वेटलिफ्टिंग करने वाले लोगों से विनती भी की थी कि ऐसी कोई भी एक्सरसाइज करते समय बहुत ही सावधान रहना जरूरी है। क्योंकि अगर उससे कोई इंजरी होगी तो उसे पूरी तरह से ठीक होने में काफी लंबा समय लग जाएगा।

मौलिक धंदुकिया 2022 में साउथ ईस्टर्न सिडनी लोकल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट के साथ बतौर एनालिस्ट जुड़े थे। उससे पहले उन्होंने इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में कई कंपनियों के लिए बिजनेस डेवलपमेंट का काम किया था। वे संभवत 2018 या फिर उससे पहले ऑस्ट्रेलिया आए थे। मौलिक और उनकी बेटी की आकस्मिक मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया में अकेली पड़ गई उनकी पत्नी प्रीति को मदद करने के लिए 65,000 एकत्र करने के लिए क्राउड फंडिंग शुरू किया गया है। इस क्राउड फंडिंग कैंपेन में अभी तक 734 जितने लोग 48,413 जितना डोनेशन दे चुके हैं। अभी पिछले महीने ही यूके में बनी एक ऐसी ही घटना में एक इंडियन पतिप और उनके 9 साल के स्पेशल किड की 36 मंदिर से नीचे गिर जाने पर मौत हो गई थी। यह कपल भी अपने बच्चे की चिंता में लगातार तनाव में रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *