गुजरे दौर में कई ऐसे एक्टर और कलाकार रहे जिनकी कोमिक टाइमिंग, एक्टिंग का आज तक कोई तोड़ नहीं मिला। हालांकि इतना टेलेंट होने के बावजूद उन्होंने कभी कोई दिखावा नहीं किया।
ऐसे ही एक्टर थे असरानी। असरानी ने कुछ साल पहले ही दुनिया से विदाई ली। वो जितना जिए अपना काम बखूबी करते रहे। लेकिन जब उन्होंने विदाई ली तो बेहद शांति से ली।
अभिनेता असरानी ने अपनी पत्नी मंजू असरानी को अपनी आखिरी ख्वाहिश बताई थी। उन्होंने कहा था कि उनके जाने के बाद कोई शोर-शराबा या दिखावा नहीं करना है। सब कुछ शांति से समाप्त करना है, किसी को कुछ नहीं बताना है और यही वजह थी कि असरानी का अंतिम संस्कार भी बहुत जल्दी कर दिया गया।
दिवंगत अभिनेता असरानी की पत्नी मंजू असरानी भी अभिनेत्री रह चुकी हैं। दोनों की मुलाकात भी फिल्मों के दौरान ही हुई थी। मंजू और असरानी ने साथ में ‘ आज की ताजा खबर’ और ‘नमक हराम’ जैसी फिल्मों में काम किया।
इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर कपल ने शादी कर ली। बाद में अभिनेता की वाइफ ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली।