रेखा और अमिताभ का रिश्ता किसी से छूपा नहीं। हा ये जरूर है अमिताभ बच्चन ने कभी इस रिश्ते को सबके सामने स्वीकारा नहीं। कभी नकारा भी नहीं। दूसरी ओर रेखा भले ही अमिताभ का नाम न लेती हो लेकिन आए दिन अपने प्यार को बया जरूर करती रहती है।
एक प्रेमी के रूप में रेखा अमिताभ से कितना लगाव रखती है ये हर कोई जानता है लेकिन रेखा के जीवन में अमिताभ की अहमियत सिर्फ प्रेमी के तौर पर ही नही एक मार्गदर्शक, एक इंसान के तौर पर भी बहुत खास है।ये कोई जूठ नही रेखा से निकली हुई बात है।
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ का उनके जीवन,करियर पर प्रभाव रहा है उसे लेकर खुलकर बात की थी और अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया था।
फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू में, उन्होंने कहा, “एक अभिनेत्री के रूप में मैं जो कुछ भी हूं, उसका 100 प्रतिशत श्रेय उन्हीं को जाता है. मैं बस उन्हें देखकर सीखने की कोशिश करती हूं.
विडंबना यह है कि वह मेरे या किसी और के जीवन पर उनके प्रभाव से पूरी तरह अनजान थे. उनकी उपस्थिति और भावना ने ही एक अभिनेता और एक इंसान के रूप में मेरे करियर में योगदान दिया. वह मेरी अंतरात्मा की तरह हैं जो मुझे जीवन और मेरे अभिनय में मार्गदर्शन करती है.”