ऐश्वर्या राय के सपोर्ट में उतरी कंगना रनौत। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों पर भड़की। ऐश्वर्या के लुक्स का बना मजाक तो आग बबूला हो गई एक्ट्रेस। कंगना का स्टेटमेंट हो रहा इंटरनेट पर वायरल।
फैंस लगा रहे हेटर्स को लताड़। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने कैंस लुक को लेकर लगातार सुर्खियां बना रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर ऐसा जलवा बिखेरा कि निगाहें बस उन्हीं पर टिक कर रह गई। लेकिन जहां एक तरफ लाखों चाहने वाले उनके लुक की तारीफें कर रहे थे, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके वजन और उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
जिसका मुंहतोड़ जवाब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बखूबी दे दिया है। उन्होंने खुलकर एक्ट्रेस का सपोर्ट किया। कैंस 2026 में ऐश्वर्या ने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ ब्लू कलर का बेहद खास गाउन पहना हुआ था। इस आउटफिट का डिजाइन स्पेस और यूनिवर्स से इंस्पायर था। गाउन पर किया गया सीक्वेंस का काम उनके पूरे लुक को और भी ज्यादा रॉयल बना रहा था। बताया जा रहा है इस ड्रेस को तैयार करने में करीब 1500 घंटे लगे। जिसे एक्ट्रेस ने पूरे कॉन्फिडेंस, स्माइल और ग्रेस के साथ कैरी किया।
फोटो वायरल हुई और फैंस को बहुत पसंद भी आई। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने उनके लुक को क्रिटिसाइज करना शुरू कर दिया। किसी ने उनके वजन को लेकर कमेंट किया तो किसी ने उम्र को लेकर सवाल उठाए। लेकिन इन सबके बीच कंगना ने जिस तरह ऐश्वर्या का सपोर्ट किया, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
कंगना ने अपनी Instagram स्टोरी पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है फैशन और स्टाइल हर इंसान की अपनी पसंद और खुद को दिखाने का तरीका होता है। कोई भी महिला सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए नहीं जीती। ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अगर कुछ लोग उन्हें किसी और तरीके से देखना चाहते हैं तो पहले उन्हें खुद को आईने में देखना चाहिए।
कंगना ने आगे लिखा ऐश्वर्या रेड कारपेट पर किसी को खुश करने नहीं आती बल्कि अपने कॉन्फिडेंस और अलग पहचान के साथ वहां मौजूद रहती हैं। यही बात उन्हें खास बनाती है। अगर लोगों को रेड कारपेट पर बड़ी उम्र की महिलाओं को देखने की आदत नहीं है तो अब उन्हें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए।
कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने उनकी बात का सपोर्ट किया और कहा कि महिलाओं को उम्र और वजन के आधार पर जज करना बिल्कुल गलत है। वहीं ऐश्वर्या के फैंस भी लगातार उनके सपोर्ट में पोस्ट कर रही हैं। वैसे भी ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले दो दशकों से कैंस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं और हर साल अपने फैशन स्टेटमेंट से चर्चा बटोरती आई हैं।
समय बदल गया, फैशन बदल गया लेकिन ऐश्वर्या का स्टारडम आज भी वैसा ही कायम है। उनकी खूबसूरती सिर्फ चेहरे से नहीं बल्कि उनके कॉन्फिडेंस और ग्रेस से झलकती है। ऐश्वर्या के कैंप से जुड़ी हर तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है और उनके चाहने वाले उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।