Cli

Airtel ने बर्बाद कर दी इस लड़की की जिंदगी?

Uncategorized

चैलेंज इससे फास्ट नेटवर्क मिले तो लाइफ टाइम मोबाइल बिल्स फ्री। एक समय था जब टीवी ऑन करते ही हर 5 मिनट में एक लड़की दिखाई देती थी। छोटे बाल, लाल टीशर्ट और वही डायलॉग Airtel, 4G। लेकिन फिर अचानक वो लड़की गायब हो गई। लोगों ने उसे इतना ट्रोल किया कि उसका पूरा करियर ही डूब गया। आज हम बात करेंगे उस लड़की की जिसे पूरा देश Airtel 4G गर्ल के नाम से जानता था।

साशा चेत्री। साशा चेत्री उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली थी। उन्होंने मुंबई के एक्सआईसी कॉलेज से एडवरटाइजिंग की पढ़ाई की और शुरुआत में कॉपीराइटर बनना चाहती थी। लेकिन किस्मत उन्हें कैमरे के सामने ले आई और फिर 2015 में Airtel का वो ऐड आया जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उस समय हाल ऐसा था कि हर YouTube वीडियो से पहले हर टीवी ब्रेक में बस साशा ही साशा दिखाई देती थी।

लोग उन्हें 4G गर्ल कहने लगे। लेकिन जितनी तेजी से उन्हें फेम मिला उतनी ही तेजी से ट्रोलिंग भी शुरू हो गई। कई लोग उनके बालों का मजाक उड़ाने लगे। कुछ लोग कहते थे बस अब इसे और मत दिखाओ। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई थी। लेकिन साशा ने हार नहीं मानी।

उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाई। कट्टी बत्ती, ऑपरेशन गोल्ड फिश और राधेश्याम जैसी फिल्मों में नजर भी आई। लेकिन उन्हें वो सफलता कभी नहीं मिली जो Airtel ऐड ने दी थी और अब करीब 10 साल बाद साशा फिर से वापसी कर चुकी हैं। इस बार वो किसी टेलीकॉम कंपनी नहीं बल्कि OYO के नए कैंपेन में दिखाई दे रही हैं। OYO ने पुराने Airtel नस्टेल्जिया को इस्तेमाल करते हुए टेस्ट अस कैंपेन ल्च किया है।

जहां साशा फिर उसी अंदाज में लोगों से कह रही हैं खुद टेस्ट करो। सबसे मजेदार बात Airtel ने भी इस ऐड पर रिएक्शन दिया और लिखा लॉन्ग टाइम नो सी। आज साशा की वापसी देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि जिस लड़की को कभी लोग अनइंग बोलते थे उसी चेहरे को अब ब्रांड्स नस्टाल्जिया और ट्रस्ट का सिंबल बना रहे हैं। कभी-कभी जिंदगी आपको गिराकर फिर उसी जगह से वापस उठाती है जहां से सब खत्म हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *