Cli

दिवाली में एक्ट्रेस के साथ खौ;फना!क हादसा, पिता ने बाल बाल बचाई जान,परिवार मे हड़कंप।

Uncategorized

दिवाली का त्यौहार आते ही हर तरफ खुशियों और रोशनी का माहौल बन जाता है। घरों में दिए जलाए जाते हैं, पता फोड़े जाते हैं और परिवार के साथ लोग इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन जरा सोचिए जिस दिवाली पर हर तरफ खुशियां मनाई जा रही हो, उसी दौरान किसी के साथ ऐसा खौफनाक हादसा हो जाए कि उसकी जान पर बात बनाए, तो दिवाली के जश्न के बीच एक ऐसा ही हादसा सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। दरअसल एक मशहूर एक्टर के कपड़ों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसके बाल भी इसकी चपेट में आ गए। हालात इतने डरावने हो गए कि अगर वक्त रहते मदद नहीं मिलती तो अंजाम कुछ और भी हो सकता था।

और इस हादसे में एक्ट्रेस की जान बचाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके अपने पिता थे। आखिर कौन है यह एक्ट्रेस और कैसे हुआ यह पूरा हादसा? चलिए बताते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 9 फेम प्रिया मलिक की जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए इस खौफनाक हादसे की आपबीती शेयर की है।

प्रिया ने बताया कि दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान वह अपने पड़ोसियों के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थी। इसी दौरान वह एक जलते हुए दिए के पास खड़ी थी। तभी अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। प्रिया के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उनकी पूरी पीठ, कंधे और बालों का जुड़ा इसकी चपेट में आ गया। उन्हें पहले कुछ समझ में ही नहीं आया। लेकिन जब उन्होंने अपने दाहिने कंधे की तरफ आग की लपटें उठती देखी तो उनके होश उड़ गए।

एक्ट्रेस ने बताया कि यह कोई छोटी-मोटी आग नहीं थी बल्कि भीषण लपटें थी। आग उनके कपड़ों को तेजी से जला रही थी और वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही हालात काफी ज्यादा गंभीर हो चुके थे। लेकिन इस मुश्किल वक्त में प्रिया के पिता ने जो किया उसने उनकी जान बचा ली है। प्रिया ने बताया कि उनके पिता ने बिना देर किए जलते हुए कपड़ों को फाड़कर अलग किया। यही एकमात्र तरीका था जिससे कि आग को और फैलने से रोका जा सका और अगर उनके पिता वक्त पर ऐसा नहीं करते तो हादसा और भी ज्यादा गंभीर हो सकता था। इस घटना को याद करते हुए प्रिया ने अपने पिता को हीरो बताया। उन्होंने कहा कि उस पल उनके पिता ने जिस तरह से उन्हें बचाया उसे वह कभी भी नहीं भूल सकती हैं। हालांकि इस हादसे के बाद प्रिया और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके कंधों, पीठ और उंगलियों पर मामूली जलन हुई है।

राहत की बात यह रही है कि वह इस हादसे में बाल-बाल बच गई हैं। प्रिया ने यह भी कहा है कि इस घटना ने उन्हें एहसास कराया कि छोटी सी लापरवाही भी कितनी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। एक पल की चूक किसी की जिंदगी को खतरे में भी डाल सकती है। अब आपको बता दें कि प्रिया मलिक बिग बॉस 9 में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह नजर आई हैं क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे टीवी शोज़ में भी।

फिलहाल प्रिया की इस आपबीती ने दिवाली के दौरान दी और आग के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत को एक बार फिर से सामने ला दिया है। एक तरफ जहां प्रिया इस हादसे से सुरक्षित बाहर आ गई है तो वहीं दूसरी तरफ उनके पिता की सूझबूझ ने इस बड़े हादसे को टाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *