Cli

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया ये बॉलीवुड सुपरस्टार! क्या मदद की?

Uncategorized

असम इस वक्त पिछले छह दशक की सबसे भयंकर बाढ़ की चपेट में है। 6 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए। इस खबर के लिखे जाने तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। कई तो अब तक लापता हैं। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान आगे आए हैं।

अपने चैरिटेबल ऑर्गेनाइजेशन बीइंग ह्यूमन के जरिए वो ग्राउंड लेवल पर लोगों तक राहत सामग्री भिजवा रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के जरिए कई चरण में मदद पहुंचाने का फैसला किया है। खास बात यह है कि इसमें वो अपने फैंस की मदद भी ले रहे हैं। दरअसल उन्होंने असम के सलमान खान फैन क्लब से कोऑर्डिनेट कर पूरी सिचुएशन का जायजा लिया है। सलमान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वो असम बाढ़ को लेकर काफी चिंतित है।

इसलिए वामसी पडपली की एसबीसी 63 की शूटिंग करते हुए भी वो लगातार हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। असम में बाढ़ से लाखों लोगों की ज़िंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। इसलिए सलमान ने जिलों के हिसाब से कई फेज में मदद पहुंचाने का फैसला किया है। पहले चरण में बीइंग ह्यूमन और सलमान खान फैन क्लब शिवसागर में राहत कार्य शुरू करने वाले हैं। वहां वह जरूरतमंद लोगों तक रेडी टू ईट खाने का पैकेट पहुंचा रहे हैं। यह पैकेट फिलहाल गुवाहाटी से शिवसागर ट्रांसपोर्ट किए जा रहे हैं।

दूसरा फेज अगले हफ्ते से शुरू होगा। इसमें बाढ़ पीड़ितों तक राशन और दवाइयां पहुंचाई जाएगी। तीसरे चरण में सलमान का फोकस उन स्कूल और हॉस्पिटल की मरम्मत करने पर है जिन्हें बाढ़ के कारण नुकसान पहुंचा है। सलमान ने खाने के जो पैकेट भिजवाए हैं उनमें से बिस्किट, गुड़, पोहा, चीड़ा, ब्रेड और जैम जैसी चीजें शामिल हैं। उनका ध्यान फिलहाल इस बात पर है

कि लोग पहले कुछ खा पीकर अपनी जान बचाएं। उन्होंने हर पैकेट में इतना खाना भिजवाया है जिससे हर परिवार कम से कम तीन दिनों तक तो सर्वाइव कर सके। यही नहीं उन्होंने खाने के अलावा सैनिटरी पैड्स, मॉस्किटो कॉइल, पानी की बोतलें और गंदे पानी को साफ करने वाले टैबलेट्स भी भिजवाए हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में वो बाकी जिलों तक भी मदद पहुंचाएंगे। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *