Cli

बॉलीवुड का ये सुपरस्टार खान एक्टर अब बनेगा कर्ण? सामने आई बड़ी खबर!

Uncategorized

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाते दिखेंगे जो उनके फैंस और ऑडियंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान महाभारत के कर्ण के किरदार में नजर आ सकते हैं। यह फिल्म नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर राकेश [संगीत] ओम प्रकाश मेहरा बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म में सलमान खान के रोल को कंफर्म कर दिया है। अगर ऐसा होता है

तो सलमान खान अब तक के अपने सबसे नए और अनोखे अंदाज में दिखेंगे। फिल्मफेयर ने अपनी एक्सक्लूसिव न्यूज़ में इस खबर को कंफर्म करते हुए बताया है कि डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म में सलमान कर्ण के किरदार में दिखेंगे। इससे ज्यादा फिल्म की जानकारी नहीं दी गई है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स जानना चाहते हैं कि फिल्म महाभारत पर बेस्ड होगी या कोई मॉडर्न टच दिया जाएगा।

फिलहाल कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूस करेगी। इस साल जून में बॉलीवुड हंगामा ने यह जानकारी दी थी कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने सलमान खान को एक स्क्रिप्ट सुनाई है। एक्टर को यह स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि वो तुरंत इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए थे। अब फिल्मफेयर ने इस खबर को कंफर्म करते हुए बताया है कि सलमान खान फिल्म में कर्ण की भूमिका में होंगे। पोर्टल की खबर के अनुसार सलमान खान को इस रोल के लिए अपने आप को पूरी तरह से बदलना होगा और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना होगा। सलमान खान के मुताबिक यह रोल उन पर खूब जचेगा।

सलमान खान और राकेश ओम प्रकाश मेहरा के बीच यह पहला प्रोजेक्ट है। दोनों ने इससे पहले कभी भी साथ में काम नहीं किया है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा इंडस्ट्री में अलग तरह के मुद्दे पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आमिर खान के साथ रंगदे बसंती, फरहान अख्तर के साथ भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। अब वो अपनी नई फिल्म में लग गए हैं जिसमें सलमान खान को डायरेक्ट करते दिखेंगे। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *