Cli

गंभीर बीमारी के बीच ‘वृद्धाश्रम’ में जिंदगी बिताने को मजबूर एक्टर CM विजय से मांगी मदद

Uncategorized

बेबस और लाचार हुआ 100 फिल्मों का सुपरस्टार। आलीशान बंगले में रहने वाले दिग्गज एक्टर पहुंचे वृद्धाश्रम। अब दवाइयों के लिए भी नहीं बचे पैसे। तो सीएम से लगानी पड़ी मदद की गुहार। आखिर एक-एक पैसे के लिए क्यों तरस गए एक्टर? किसी ने सच ही कहा है। वक्त बदलने में देर नहीं लगती।

फिल्मी दुनिया की चमकदमक के पीछे भी कई ऐसी कहानियां छिपी होती है जिन्हें सुनकर दिल भर जाता है। आज हम आपको ऐसे ही दिग्गज कलाकार की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने कभी 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। बड़े-बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा और अब उन्हें वृद्धा आश्रम में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। चलिए आपको भी यह पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।

दरअसल हम बात कर रहे हैं साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मोहन शर्मा की। कभी तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मोहन शर्मा आज फाइनेंशियल क्राइसिस और सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं।

हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर का दर्द लोगों से शेयर किया है। मोहन शर्मा ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब मेरे लिए चलना फिरना तक मुश्किल हो गया था। मेरे पैर में बड़ी हो गई थी। जिसकी करानी पड़ी।

इसके अलावा की प्रॉब्लम ने भी मुझे लंबे समय तक परेशान किया। लगातार इलाज और मेडिकल खर्च ने मेरी फाइनेंसियली कंडीशन पूरी तरह बिगाड़ दी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज मोहन शर्मा चेन्नई के एक वृद्धा आश्रम में रह रहे हैं। उन्होंने बताया जब मेरे पास दवाइयों के लिए भी पैसे नहीं बचे तब रोटरी क्लब के दोस्तों ने मुझे ओल्ड एज होम में रहने की सलाह दी। मेरी दवाइयों पर हर महीने करीब ₹35,000 खर्च होते हैं।

फिलहाल आपको बता दें कि वह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और वर्टिगो जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं और उन्हें रोज इंसुलिन का इंजेक्शन लगाना पड़ रहा है। कभी मोहन शर्मा चेन्नई के पौश इलाके पोएस गार्डन में रहते थे।

जहां उनकी पड़ोसी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज एक्ट्रेस जय ललिता थी। लेकिन आर्थिक तंगी ने उन्हें अपना वह आलीशान फ्लैट भी बेचने पर मजबूर कर दिया। मोहन शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। करीब 20 फिल्मों को प्रोड्यूस किया और 50 से ज्यादा फिल्मों में दमदार किरदार निभाए।

इतना ही नहीं वो साउथ इंडियन फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साउथ की चारों मेन फिल्म इंडस्ट्री में उनका बड़ा योगदान रहा। मोहन शर्मा ने बताया कि उनके फिल्म ग्रामम ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। फिल्म का बजट लगातार बढ़ता गया और रिलीज के बाद वह बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल नहीं हो पाए। इसी के बाद एक्टर भारी कर्ज में डूब गए और फाइनेंशियल क्राइसिस से कभी उभर नहीं पाए। हालांकि मुश्किल समय में सुपरस्टार रजनीकांत उनके लिए फरिश्ता बनकर आए।

मोहन शर्मा ने बताया, हॉस्पिटल में भर्ती होने के दौरान रजनीकांत ने मुझे खुद फोन किया। मेरा बैंक अकाउंट नंबर लिया और ₹1 लाख की आर्थिक मदद भेजी। इस मदद को मैं आज भी नहीं भूल पाया हूं। इतना ही नहीं मोहन शर्मा का तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय से भी पुराना रिश्ता है। वह विजय को पिछले 25 सालों से जानते हैं और उनके साथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अब उन्होंने विजय की टीम से कांटेक्ट कर मिलने और मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *