Cli

पति शिलादित्य को लेकर श्रेया घोषाल ने ये क्या कह दिया? मचा हंगामा।

Uncategorized

6695 करोड़ की कंपनी के मालिक है श्रेया घोषाल के पति। दौलत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश। श्रेया ने खुद खोले पति के कई बड़े राज। आखिर कौन है बॉलीवुड की मेलडी क्वीन के हस्बैंड?

जानिए कितनी है नेटवर्थ। श्रेया घोशाल की आवाज को कौन नहीं जानता है? हर कोई उनके गानों का दीवाना है और इसीलिए उन्हें बॉलीवुड की मेलेडी क्वीन भी कहा जाता है। लेकिन आज श्रेया घोषाल नहीं बल्कि उनके पति चर्चा में हैं। यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सिंगर के पति शीलादित्य मुखोपाध्याय बिजनेस की दुनिया में कितने बड़े मुकाम पर हैं।

तो चलिए विस्तार से आपको पूरी बात बताते हैं। जी हां थोड़ा चौंकाने वाला जरूर है लेकिन शीलादित्य करोड़ों की कंपनी से जुड़े हुए हैं और दिलचस्प बात यह भी है कि इतने बड़े बिजनेसमैन होने के बावजूद घर के काम करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है और यह बात हाल ही में खुद उनकी पत्नी श्रेया ने एक बातचीत के दौरान बताई थी कि उनके पति घर के कई काम खुद करते हैं। जैसे बर्तन धोते हैं, रसोई साफ करते हैं और घर की जिम्मेदारियां संभालने में पूरा साथ देते हैं।

दरअसल उन्होंने बताया कि वह खुद को काफी लकी मानती हैं कि उन्हें शीलादित्य जैसे पार्टनर मिले। श्रेया के मुताबिक शीलादित्य अपने बर्तन खुद धोते हैं। रसोई की सफाई भी खुद करते हैं। इतना ही नहीं अगर श्रेया उनके यह काम करने लगे तो वह नाराज तक हो जाते हैं। यानी टेक और बिजनेस की दुनिया में श्रेया के पति का करोड़ों का कारोबार है और दोनों पति-पत्नी ने घर की जिम्मेदारियों को आपस में इस तरह बांट रखा है जिससे उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर असर ना पड़े। क्योंकि श्रेया का काम ऐसा है कि उन्हें कई बार लंबे समय तक घर से बाहर रहना पड़ता है और कभी-कभी वह महीनों तक घर पर नहीं रहती हैं। लेकिन शीलादित्य ने कभी उनसे यह सवाल नहीं किया कि वह घर पर क्यों नहीं है? दोनों के बीच शुरुआत से ही एक दूसरे को समझने और स्पेस देने की समझ रही है। श्रेया के मुताबिक उनके पति में कोई ईगो नहीं है।

दोनों दिनभर अपने-अपने काम में बिजी रहते हैं लेकिन घर और परिवार को लेकर एक दूसरे का हमेशा साथ देते हैं। वहीं अगर अब शीलादित्य के प्रोफेशन की बात करें जिसकी वजह से वह इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें कि शीलादित्य टेक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह ट्रू कॉलर से जुड़े रहे हैं और बिजनेस डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लीकेशनेशंस और सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे फील्ड में एक्सपर्ट बताए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रू कॉलर एबी का मार्केट कैंप सितंबर 2026 में करीब 6695 करोड़ बताया गया है। हालांकि यह कंपनी की मार्केट वैल्यू है। इसे शीलादित्य की प्राइवेट नेटवर्थ समझना सही नहीं होगा।

शीलादित्य इससे पहले कैलिफोर्निया की एसएएस कंपनी क्लिवर ट्रैप में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शीलादित्य की नेटवर्थ लगभग 180 से 185 करोड़ बताई जाती है। वहीं श्रेया और शीलादित्य का रिश्ता भी काफी पुराना है। दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने फिर वक्त के साथ दोनों को प्यार हो गया। बताया जाता है कि दोनों ने करीब 10 साल तक अपने रिश्ते को मीडिया से दूर रखा।

फिर 5 फरवरी 2015 को दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी से शादी कर ली। साल 2021 में दोनों बेटे देवयान के मम्मी पापा बने और अब उनका बेटा करीब 5 साल का है। शीलादित्य चाहे कितनी भी बड़ी कंपनी के मालिक हो उनका नेचर भी लोग काफी पसंद करते हैं और शायद यही वजह है कि श्रेया अपने पति को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम भी मानती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *