गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक ऐसी इंसान हैं जो अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों पर भी खुलकर राय रखती हैं। पिछले कुछ दिनों से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में अनबन की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच दिवाली के मौके पर सुनीता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि पहले की तुलना में उनकी दिवाली अब कितनी बदल गई है।पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि पहले सब लोग घर पर हुआ करते थे।
उनकी सासू मां, बच्चे और भांजे-भतीजे सभी साथ थे, लेकिन अब वक्त काफी बदल गया है। उनकी सासू मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, और बच्चे और भांजे-भतीजे सभी बड़े हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब जब बच्चे बड़े हो गए हैं तो घर खाली-खाली सा लगता है। मैं उनसे क्या कहूं कि घर पर ही रहो? इसलिए मैं अब अकेले ही दिवाली मना लेती हूं। दीए जलाती हूं और मिठाइयां खाती हूं। मुझे डायबिटीज है, इसलिए कम ही खाती हूं।
ससुराल में पहली दिवाली पर गोविंदा ने क्या तोहफा दिया था?सुनीता ने आगे अपने ससुराल की पहली दिवाली के बारे में बात की, जब शादी के बाद उनकी सासू मां ने उन्हें एक साड़ी और गोल्ड सेट गिफ्ट किया था। गोविंदा ने भी उन्हें दिवाली पर एक तोहफा दिया था। इसके बाद सुनीता ने चुटकी लेते हुए कहा कि गोविंदा अब थोड़े कंजूस हो गए हैं।गोविंदा कहते थे, “तुम मेरे लिए लक्ष्मी हो”सुनीता ने आगे कहा कि आज मैं जहां भी जाती हूं, लोग कहते हैं कि लक्ष्मी जी आ गईं।
मेरी सासू मां भी कहती थीं कि मेरी बहू लक्ष्मी है। गोविंदा भी कहते थे कि मैं उनके लिए लक्ष्मी हूं। आज वह जो भी काम कर रहे हैं, उसमें मेरे भाग्य का ही फल उन्हें मिल रहा है। मैंने हमेशा गोविंदा का साथ दिया है।सुनीता ने आगे कहा, “मैं हमेशा गोविंदा के साथ खड़ी रही हूं। मैं सच के साथ खड़ी रहती हूं और हमेशा सच ही बोलती हूं। अब गोविंदा कहते हैं कि मैं गाली-गलौच करती हूं, लेकिन कौन नहीं करता? मैं ऐसे चुप रहकर नाटक नहीं कर सकती। मैं जैसी हूं, वैसी ही बोलती हूं।”उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में फिर से अच्छे दिन आएंगे। सब लोग फिर से साथ होंगे।
देखिए, जब वक्त फैसला करता है, तो आप उसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकते। 40 साल की शादी है, तो यह आगे भी चलती रहेगी। हमें कोई अलग नहीं कर सकता। बाकी सब भगवान के हाथ में है। वह मेरे लिए जो सही समझेंगे, वही होगा।फिलहाल, सुनीता के इस बयान पर आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें जरूर बताएं। बॉलीवुड और इसके सितारों से जुड़ी हर खबर और गॉसिप से अपडेट रहने के लिए चैनल को अभी सब्सक्राइब करें। अगर आपको वीडियो पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें।