बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन है। किंगखान 61 साल के हो गए हैं। ऐसे में 2 नवंबर का दिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। चाहे फिर वो उनके फैंस से हो या उनके परिवार से या फिर वो एक शख्स से जो उनकी जिंदगी में उनकी बेगम साहिबा से भी ज्यादा नजर आता है।
जी हां, किंग खान की ज़िंदगी में एक महिला ऐसी भी है जिसके साथ उनका रिश्ता पिछले एक दशक से लगातार मजबूत हो रहा है। ये महिला ना तो उनकी पत्नी है, ना ही कोई हीरोइन है और ना ही उनकी कोई दोस्त और परिवार की सदस्य हैं। लेकिन खबरों में यह चर्चा है कि शाहरुख खान अपना काफी वक्त इनके साथ बिताते हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट भी यह दावा भी हो गया है कि शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान से ज्यादा समय अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ रहना पसंद करते हैं और तो और उनके घर पर रुकने तक का दावा शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर सामने आया है जो हर किसी को चौंका भी रहा है।
इस पोस्ट में कहा गया है कि शाहरुख शूटिंग के बाद रात में पूजा के घर जाते हैं और दोनों 18 घंटे तक साथ रहते हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि शाहरुख गौरी से ज्यादा वक्त पूजा के साथ ही बिताते हैं हालांकि इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है .
ना ही ऐसा कोई सबूत सामने आया है जिससे कहा जा सके कि शाहरुख अपनी पत्नी गौरी से ज्यादा पूजा के साथ रहते हैं लेकिन इस चर्चा ने माहौल को जरूर गमा दिया है। वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर पूजा में ऐसा क्या है जो शाहरुख की लाइफ में इतनी इंपॉर्टेंट हैं? तो पूजा ददलादानी पिछले करीब 14 सालों से शाहरुख खान की मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं। वो बॉलीवुड की उन चुनिंदा सेलिब्रिटी मैनेजर्स में शामिल हैं जो खुद कैमरे के सामने तो नहीं आती लेकिन पर्दे के पीछे रहकर एक बड़े सुपरस्टार की पूरी प्रोफेशनल दुनिया को संभालती हैं। साल 2012 में पूजा ने शाहरुख खान के साथ काम करना शुरू किया था। उस समय भी शाहरुख बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल थे। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी थी। ब्रांड्स की डील थी और साथ ही कई बड़े बिजनेस भी चल रहे थे।
पूजा ने धीरे-धीरे उस जिम्मेदारी को संभाला और आज उनकी पहचान सिर्फ शाहरुख की मैनेजर तक नहीं रह गई है। वो शाहरुख के साथ फिल्मी इवेंट्स में भी नजर आती हैं। आईपीएल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के मैचों में भी उन्हें देखा जाता है। फिल्म प्रमोशन हो या कोई बड़ा पब्लिक इवेंट पूजा अक्सर ही शाहरुख के आसपास दिखाई देती हैं। और अब बात करते हैं पूजा की उस फीस की जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि पूजा हर साल ₹9 करोड़ चार्ज करती हैं। अब सवाल यह है कि आखिर पूजा को इतनी बड़ी रकम क्यों मिलती है? तो इसका जवाब है उनकी जिम्मेदारी का दायरा। क्योंकि शाहरुख सिर्फ एक एक्टर नहीं है। उनके पास रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट जैसी प्रोडक्शन कंपनी इसके अलावा वो आईपीएलl की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिकों में भी शामिल है। हालांकि पूजा और शाहरुख के रिश्ते की चर्चा सिर्फ कामकाज तक सीमित नहीं है।
सालों से दोनों की कई ऐसी तस्वीरें सामने आती रही हैं जिनमें उनकी बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है। कभी दोनों एक साथ आईपीएल मैच देखते हैं तो कभी सिक्की पार्टी या फिर फिल्मी इवेंटमें भी साथ ही नजर आते हैं। आर्यन खान की वेब सीरीज द बैट्स ऑफ बॉलीवुड के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी पूजा चर्चा में आई थी। इस दौरान शाहरुख के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर खूब बातें बनी थी। दोनों के बीच परिवार जैसा रिश्ता बताया गया था और इस बात से आप समझ सकते हैं कि इतने सालों तक किसी सुपरस्टार के साथ काम करते हुए एक ऐसा तालमेल बन जाना कितना ऑब्वियस है और पूजा का शाहरुख के परिवार से जुड़ाव भी किसी से छुपा हुआ नहीं है।
शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान के मुश्किल वक्त में भी पूजा उनके साथ खड़ी दिखाई दी थी। जब साल 2021 में आर्यन खान ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे, तब पूजा कई बार एनसीबी ऑफिस और कोर्ट के बाहर नजर आई थी। दिलचस्प बात यह है कि पूजा का गौरी से भी अच्छा रिश्ता है। पूजा के मुंबई वाले घर का इंटीरियर शाहरुख की बेगम गौरी खान ने ही किया है। वहीं पूजा की अपनी भी एक फैमिली है। उनकी शादी हितेश गुरनानी से हुई है और उनकी एक प्यारी सी बेटी है। वो अपने परिवार और काम दोनों के बीच बैलेंस बनाकर चल रही हैं। वहीं एक वायरल पोस्ट से सामने आए इस पूरे मामले से एक बात जरूर सामने आ गई है कि किसी बड़े स्टार की कामयाबी के पीछे सिर्फ उसका चैलेंज और मेहनत ही नहीं होती है बल्कि एक ऐसी टीम भी होती है .
जो पर्दे के पीछे लगातार काम करती रहती है और शाहरुख की इस टीम में पूजा ददलानी का नाम बेहद इंपॉर्टेंट है