टाइगर श्रॉफ के साथ फोटो खिंचवाने की उम्मीद में पहुंचे उमेश चौहान फायरिंग में घायल हो गए. KEM अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. घर पर 8 महीने की गर्भवती… -0बॉलीवुड फिल्मों में हीरो के फैन अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते. कोई घंटों इंतजार करता है, तो कोई एक फोटो के लिए भीड़ चीरकर… – टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल ड्राइवर फिरदौस और उनके एक फैन उमेश चौहान के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट सामने आया है। कई लोग उनके बारे में जानना चाहते थे। अब तक की स्थिति यह है कि फिरदौस खतरे से बाहर हैं। वह नानावती अस्पताल में भर्ती हैं,
जहाँ उनका इलाज चल रहा है। उनके हाथ में गोली लगी थी और साथ ही एक फ्रैक्चर भी है। फिरदौस के साथ उनका परिवार मौजूद है। हाँ, शुरुआती दौर में फिरदौस के परिवार को अस्पताल के अंदर जाने से रोका जा रहा था, जहाँ फिरदौस के एक भांजे को पुलिस के साथ बहस करते हुए भी देखा गया था। फिरदौस टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर हैं और पिछले 28 सालों से श्रॉफ परिवार के साथ काम कर रहे हैं। वह बेहद भरोसेमंद हैं। “चुप मत रहो, मुझ पर गोली चली है, अभी-अभी गोली चली है, वह कैसे हैं? वह कैसे हैं?” >> “वह अब कैसे हैं?” >> “अब… अब… अब तबीयत कैसी है?”
“नहीं आ रहे हैं, एक तरफ हट जाइए।”दूसरा मामला उमेश चौहान का है। उमेश चौहान एक रिक्शा चालक हैं और अलग-अलग काम करते हैं। वीकेंड यानी छुट्टी के दिन वह व्लॉग बनाते हैं और अक्सर रविवार के शेड्यूल के मुताबिक जब अमिताभ बच्चन अपने घर से बाहर आते हैं, तो वह उन्हें देखते हैं, अपने व्लॉग में कैद करते हैं और फिर टाइगर श्रॉफ जहाँ फुटबॉल खेलते हैं, वहाँ टाइगर श्रॉफ को अपने कैमरे में कैद करने जाते हैं। वह अपने पर्सनल व्लॉग बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करते हैं और अपने फैंस को दिखाते हैं।उमेश आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उमेश ज्यादा मेहनत कर रहे थे क्योंकि वह पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी 8 महीने की गर्भवती हैं और उनका 5 साल का एक बेटा भी है। उमेश को शुरुआती तौर पर कूपर अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ से उन्हें केईएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह फिलहाल वहीं भर्ती हैं और डॉक्टरों ने उनकी शुरुआती जाँच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के अपडेट के मुताबिक,
उमेश के सीने में जो गोली लगी है, उसकी वजह से उनके फेफड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है और दिल भी सुरक्षित है। इसलिए उमेश फिलहाल ठीक हैं। हालाँकि, इस गोली को निकालना होगा, जिसे डॉक्टरों ने 21 अक्टूबर को निकालने की योजना बनाई है।इस बीच, उमेश का पहला बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि “मैंने अपने होने वाले बच्चे के लिए पैसे बचाए थे, लेकिन अब वे सारे पैसे मेरे इलाज में खर्च हो जाएंगे। मैं आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं हूँ।” सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा महाराष्ट्र सरकार से अपील की जा रही है कि वे या तो महाराष्ट्र सरकार या फिर टाइगर श्रॉफ खुद उमेश के इलाज की जिम्मेदारी उठाएँ। किसी भी तरह से इन दोनों को मिलकर उमेश के इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए। एक फैन के तौर पर उमेश वहाँ गए थे और वहीं उन पर यह हमला हुआ। उनकी ऐसी आर्थिक स्थिति भी नहीं है कि वह ठीक से अपना इलाज करवा सकें या किसी अच्छे अस्पताल में जा सकें। ऐसे हालात में सरकार या टाइगर श्रॉफ को आगे आना चाहिए।