[एक्टर सलमान खान के दुश्मन बनकर बैठे बिश्नोई गैंग ने जब हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की तो पूरा बॉलीवुड दहशत में आ गया। सब लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर बिश्नोई गैंग बॉलीवुड सितारों के पीछे क्यों पड़ा हुआ है। जहां टाइगर की जान बाल-बाल बची और उनके ड्राइवर इस घटना में घायल हो गए। तो अब इसी बीच एक्टर सलमान खान के एक बेबाक अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींचा है। इस बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सलमान खान को मौत की धमकियों से डर नहीं लगता क्या?
क्या उन्होंने जिंदगी और मौत का फैसला ऊपर वाले के भरोसे छोड़ दिया है या फिर उनके इस बयान के पीछे कोई बड़ी कहानी छिपी है? तो चलिए आज इस पूरे माजरे के बारे में 4:00 पीएम बॉलीवुड की इस वीडियो में बात कर लेते हैं। तो दोस्तों सलमान खान ने यह बयान अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान दिया था। उन्हें लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा गया था। तब जवाब में सलमान ने कहा था कि भगवान अल्लाह सब उन पर है।
जितनी उम्र लिखी है उतनी ही लिखी है और बस इतना ही है। सलमान ने यह भी कहा था कि कई बार इतने लोगों को साथ लेकर चलना पड़ता है और यही उनके लिए एक परेशानी भी बन जाती है। यानी कि सलमान ने अपनी जिंदगी को भगवान और अल्लाह के भरोसे बताते हुए यह भी स्वीकार किया था कि टाइट सुरक्षा के बीच रहना उनकी फ्रीडम को इफेक्ट करता है। अब अक्टूबर 2026 में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग और सलमान को लेकर सामने आई नई धमकी के बाद उनका यह बयान फिर से वायरल होने लगा है। लेकिन सवाल है कि आखिर अब ऐसा क्या हुआ जिसने इस पूरे मामले को फिर से सुर्खियों में लाया है।
18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जूहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर की गाड़ी को निशाना बनाया। इस घटना में टाइगर तो सेफ रहे लेकिन उनके ड्राइवर समेत दूसरे लोगों के घायल होने की खबर सामने जरूर आई। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच को शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आरोपियों की तलाश की गई। इसके बाद 19 अक्टूबर को राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई। पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया और हमले के पीछे के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश शुरू की। लेकिन इस घटना ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सामने आया।
इस ऑडियो में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाला एक शख्स हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा करता हुआ सुनाई दिया। इस मैसेज में सलमान खान से माफी मांगने की मांग भी की गई और उनके करीबियों को धमकी दी गई। यहीं से इस घटना का कनेक्शन सलमान खान के साथ जोड़ा जाने लगा और अब सवाल उठ रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान का जिक्र क्यों हो रहा है? रिपोर्ट के मुताबिक ऑडियो में धमकी देने वाले शख्स ने सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को भी निशाना बनाने की बात कही है। मैसेज में यह वार्निंग भी दी गई है कि सलमान के साथ काम करने वालों को बुरा अंजाम भुगतना पड़ सकता है। अब अगर यह दावा जांच में सही साबित होता है तो मामला केवल एक अभिनेता पर हुए हमले तक सीमित नहीं रह जाएगा बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे लोगों की सुरक्षा का सवाल भी खड़ा कर देगा। वहीं सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद सालों पुराना है।
1996 में फिल्म हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग के दौरान राजस्थान में काले हिरन के कथित शिकार का मामला सामने आया था। बिश्नोई समुदाय काले हिरन को पवित्र मानता है और इसकी पूजा करता है। इसी मामले को लेकर सलमान खान को सालों से कानूनी मुश्किलों और विवादों का सामना करना पड़ा है। लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी सलमान को दी गई धमकियों के साथ बार-बार सामने आता है। हालांकि सलमान ने इस मामले में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है। इसके बाद यह विवाद केवल कानूनी मामले तक सीमित नहीं रह गया। सलमान को लगातार धमकी भरे मैसेज मिलने की खबर सामने आने लगी और उनकी सुरक्षा को बढ़ाना पड़ा। अब बात करते हैं उस घटना की जिसने सलमान की सुरक्षा को लेकर पूरे देश का ध्यान खींचा था।
14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच को शुरू किया और बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल की। इसके बाद सलमान की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। उनकी आवाजाही और पब्लिक इवेंट्स को लेकर भी ज्यादा सावधानी बरती जाने लगी। इसी दौरान सलमान के करीबी बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले ] में भी बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के आरोपों की जांच हुई। इन घटनाओं ने सलमान और उनके करीबियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी थी। अब अक्टूबर 2026 में फिर से टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सामने आए इस धमकी भरे ऑडियो ने एक बार फिर से इस मामले को चर्चा में ला दिया है।
इतनी धमकियों के बीच सलमान खान अब अपनी जिंदगी कैसे जी रहे हैं। मार्च 2025 में दिए गए उनके बयान से यह पता चलता है कि वह सुरक्षा के साथ रहने की परेशानी को महसूस करते हैं। उन्होंने साफ कहा था कि कई लोगों को साथ लेकर चलना पड़ता है और यह मुश्किलें पैदा करता है। टाइगर श्रॉफ पर अब हुए हमले के बाद सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ाए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि सलमान की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था में क्या-क्या बदलाव हुए हैं इसकी पुष्टि के लिए ऑफिशियल जानकारी जरूरी है।