Cli

ना डरे ना झुके.… टाइगर श्रॉफ पर हुए ह;म!ले का पलटवार, जैकी-कृष्णा श्रॉफ ने इस एक्शन से लिया बदला!

Uncategorized

ना डरा ना झुका गुंडागर्दी का शौफ परिवार ने दिया तगड़ा जवाब टाइगर पर हुए हमले का पलटवार पिता जैकी ने मिलाया सीएम से हाथ बहन कृष्णा ने किया पब्लिक इवेंट अटेंड श्रॉफ फैमिली की हिम्मत की फैंस दे रहे दाद बॉलीवुड में जब किसी सितारे की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं तो उसका असर सिर्फ उस एक्टर पर ही नहीं पड़ता बल्कि पूरा परिवार परेशान हो जाता है। टाइगर की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया।

इस घटना के बाद फैंस के मन में कई सवाल उठने लगे। आखिर बॉलीवुड सितारे कितने सुरक्षित हैं? क्या इस हमले का असर टाइगर के परिवार पर भी पड़ेगा? लेकिन इस घटना के अगले ही दिन श्रॉफ परिवार के लोगों को अपने-अपने काम और इवेंट्स में शामिल होते हुए देखा गया। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर परिवार के इस अंदाज की चर्चा होना शुरू हो गया।

एक तरफ टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की खबरों ने लोगों को चिंता में डाल दिया तो दूसरी तरफ उनके पिता जैकी श्रॉफ पॉलिटिकल इवेंट में नजर आए। मुंबई में दिवंगत सिंगर बप्पी लहरी के नाम पर सड़क का नाम रखने के लिए खास इवेंट रखा गया था।

इसमें जैकी श्रॉफ शामिल हुए। उनके साथ बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी मौजूद रहे। इसी दौरान जैकी श्रॉफ का सीएम देवेंद्र फडनवीस से हाथ मिलाते हुए नजर आना भी चर्चा का विषय बन गया है। जिस वक्त लोग टाइगर पर हुए हमले को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे, उसी वक्त जैकी अपने तय कार्यक्रम में शामिल होते हुए दिखाई दिए। अब पिता जैकी श्रॉफ की बातें हो गई हो तो बहन कृष्णा श्रॉफ को कैसे भूल सकते हैं? टाइगर की बहन कृष्णा भी अपने भाई पर हुए हमले के अगले दिन एक पब्लिक इवेंट में पहुंच गई।

सोमवार 19 अक्टूबर की शाम कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी के वेडिंग रिसेप्शन पर नजर आई। इस रिसेप्शन में टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने पहचाने चेहरे भी पहुंचे हुए थे। लेकिन इस शाम में कृष्णा श्रॉफ की मौजूदगी ने भी लोगों का बहुत ध्यान खींचा। दरअसल टाइगर पर हुए हमले के बाद कृष्णा का इस तरह फैजू के रिसेप्शन में पहुंचना कई लोगों के लिए हैरानी की बात थी। हालांकि कृष्णा ने यहां मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और वहां से चली गई। सोशल मीडिया पर अब इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। कुछ लोग श्रॉफ परिवार के हौसले की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ के मन में टाइगर की इस सुरक्षा को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है। फिलहाल टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने बॉलीवुड की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं जैकी और कृष्णा के पब्लिक इवेंट में शामिल होना भी चर्चा का विषय बन गया है। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि इस मामले में आगे क्या जानकारी सामने आती है। फिलहाल इतना तो जरूर है कि टाइगर पर हुए हमले के बाद श्रॉफ परिवार ना डरा ना झुका। इस हिम्मत की खूब तारीफें हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *